फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   budget Discussion: Mukesh Agnihotri said Center has ended the incentive on electric vehicles from the curren

बजट पर चर्चाः मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन चालू साल से खत्म किया

Wed, 22 Mar 2023 11:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Mar 2023 11:16 PM IST
सार

 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए केंद्र सरकार ने नीति बनाई और इसे केंद्रीय गजट में छापा। इसे हिमाचल सरकार ने अनुसरण किया और यह बजट पुस्तक में शामिल किया है। प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है। केंद्र सरकार वर्ष 2025 तक योजना का लाभ ई वाहनों को दे रही है। 

विज्ञापन
budget Discussion: Mukesh Agnihotri said  Center has ended the incentive on electric vehicles from the curren
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को सदन में कहा कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रोत्साहन वर्ष 2022 को खत्म कर दिया है। हिमाचल को केंद्र से कुछ नहीं मिला। अगर केंद्र यह लाभ ई-वाहनों को दे रहा है तो विपक्ष हमारे साथ केंद्र के पास चले और मुफ्त ई-बसें दिलाएं। बजट पर विधायक त्रिलोक जमवाल के चर्चा में हिस्सा लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने सदन में स्पष्ट किया। विधायक ने कहा कि बजट के आंकड़े मेल नहीं खाते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए केंद्र सरकार ने नीति बनाई और इसे केंद्रीय गजट में छापा।

विज्ञापन


इसे हिमाचल सरकार ने अनुसरण किया और यह बजट पुस्तक में शामिल किया है। प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है। केंद्र सरकार वर्ष 2025 तक योजना का लाभ ई वाहनों को दे रही है। स्कूटी को 25,000 उपदान केंद्र सरकार दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय से ऋण लेना शुरू किया था। विधायक आईडी लखनपाल ने कहा कि स्वयंवर में दूल्हे बहुत थे और सेहरा एक को लगा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को बनाया। दावा करते थे कि 18 लाख नलके लगा दिए। बात सामने आई कि 7 लाख नलके लगे हैं।
विज्ञापन


कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से सरकार हजारों गरीब उजड़ेंगेः काजल
विधायक काजल ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से हजारों लोग बेघर होंगे। एक बार सरकार धरातल में जाकर समीक्षा करे। सरकारी भूमि सिर्फ दस फीसदी भूमि है। कमेटी आई थी, उसने भी कहा कि यह भूमि कृषि के लिए उपजाऊ है। पौंग डैम के पास जमीन है, वहां बड़ी हवाई पट्टी बन जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सिर्फ गुमराह करने का काम करती रहीः सतपाल सती
विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकार बनते ही पहले दिन से ओपीएस लागू करने की बात कहते थे। कांग्रेस सिर्फ गुमराह करने का काम करती रही है। जयराम कोर्ट में पेशी भुगतने को दिल्ली हेलिकाप्टर से नहीं जाते थे। कर्जे का ब्जाज चुकाने को भी ऋण लिया जा रहा है। सरकार ने ऐसी कौन सी व्यवस्था परिवर्तन की है। कांग्रेस ने धोखे में रखा है। 


 विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीखें। केंद्र से पैसा आता है और कोई गड़बड़ी नहीं होती। यह होती है व्यवस्था परिवर्तन।  विधायक राजेश धर्माणी ने बजट पर चर्चा में कहा कि सतपाल शायद भाजपा को ज्यादा सुना रहे थे। मुकेश को उपमुख्यमंत्री का बड़ा पद दिया गया। सरकार ने वित्तीय कुप्रबंधन को सार्वजनिक किया। लोन को जुटाने के लिए भी लोन लेना पड़ रहा है और विकास भी करना है। विधायक नंदलाल ने कहा कि बजट से विकास की गतिविधियां रुकेंगी नहीं। बजट में गुणवत्ता सेवाएं उपलब्ध की जानी हैं। हिमाचल में हरित ऊर्जा से क्रांति आएगी। सराहन को रोपवे योजना में शामिल किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed