फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Budget 2024: Former CM Dhumal said Interim budget will strengthen youth, women, poor and farmers

Budget 2024: पूर्व सीएम धूमल बोले-अंतरिम बजट युवा, महिला, गरीब और किसान को करेगा सुदृढ़

Thu, 01 Feb 2024 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Feb 2024 06:19 PM IST
सार

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार का अंतिम बजट विशेषता लिए हुए है। यह बजट युवा, गरीब, महिला व किसान को सुदृढ़ करने वाला बजट है, क्योंकि मोदी सरकार ने इन चारों को विकसित भारत का स्तंभ माना है। 

विज्ञापन
Budget 2024:  Former CM Dhumal said  Interim budget will strengthen youth, women, poor and farmers
पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया। इस साल क्योंकि लोकसभा चुनाव होने हैं, इसलिए केंद्र सरकार का यह बजट अंतरिम बजट है। 2024 के आम चुनाव के बाद केंद्र सरकार अपने विकसित भारत के संकल्प पर आगे बढ़ेगी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का अंतिम बजट विशेषता लिए हुए है। यह बजट युवा, गरीब, महिला व किसान को सुदृढ़ करने वाला बजट है, क्योंकि मोदी सरकार ने इन चारों को विकसित भारत का स्तंभ माना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला बजट है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तुत बजट में मोदी सरकार द्वारा जय जवान जय किसान जय विज्ञान के साथ जय अनुसंधान का नारा जोड़ते हुए युवा भारत की आकांक्षाओं का पूरा ध्यान रखा गया है और अनुसंधान एवं नव रचना के लिए एक लाख करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान करने की घोषणा की गई है। नए स्टार्टअप को मिलने वाली टैक्स छूट को आगे बढ़ाया गया है जो बहुत बढ़िया कदम है। यह बजट भारतवर्ष के लिए 21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने के साथ युवाओं के लिए अनगिनत रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में 40,000 सामान्य बोगियों को वंदे भारत ट्रेन के तय मापदंडों के अनुरूप विकसित कर अन्य सामान्य ट्रेनों  के साथ जोड़कर आम जनमानस को बढ़िया सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। देशभर के के रेलवे रूटों पर यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो करोड़ और मकान बनाकर जरूरतमंदों को दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य इस बजट में निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना में अब आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर और आशा वर्कर को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।  कहा कि इस बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सुदृढ़ करने की दृष्टिगत कई कदम उठाए गए हैं। सोलर अभियान के अंतर्गत देश के एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफटॉप के माध्यम से मुफ्त में बिजली प्राप्त होगी। इनकम टैक्स रिडक्शन योजना की घोषणा इस बजट में की गई है। इससे करोड़ों मध्य वर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा। किसानों के लिए भी इस बजट में बड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।


केंद्र सरकार का अंतरिम बजट महत्वपूर्ण : शांता
पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारत सरकार का अंतरिम बजट अत्यंत महत्वपूर्ण बजट है। यह बजट इसलिए महत्वपूर्ण है कि इसमें आज के भारत की सबसे भयंकर समस्या जनसंख्या विस्फोट के संबंध में एक कमेटी बनाने का निर्णय किया गया है। यह कमेटी बनेगी और नई सरकार बनने के बाद इस कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर भारत में जनसंख्या नियंत्रण का आवश्यक कानून बनेगा। पिछले 10 सालों से सब प्रकार के यथासंभव विकास के बावजूद गरीबी और बेरोजगारी बढ़ती गई है। इन्हें दूर करने के लिए सब प्रकार की कोशिशें हुई हैं। इससे अधिक और कुछ नहीं किया जा सकता। इन समस्याओं का एकमात्र कारण बढ़ती हुई जनसंख्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed