फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bsnl new formula for bills.

बाप रे! तो क्या अब ऐसे बिल वसूलेगा बीएसएनएल

Thu, 14 May 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 14 May 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
bsnl new formula for bills.

बकाया बिलों की वसूली के लिए बीएसएनएल ने गांधीगिरी शुरू कर दी है। शिमला में बुधवार को बीएसएनएल कर्मियों की टीमें डिफाल्टरों के घरों के बाहर धरना देने पहुंची। बीएसएनएल की गांधी गिरि का पहले ही दिन असर भी दिखने को मिला।

विज्ञापन


ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने सालों से बिल जमा नहीं किए थे एकाएक बिल जमा करवाने दफ्तरों में पहुंचने लगे। कुछ उपभोक्ताओं ने बिल जमा करवाने के लिए मोहलत भी मांगनी शुरू कर दी है। बीएसएनएल का करीब दो करोड़ रुपये बकाया बिल के रूप में डिफाल्टरों के पास फंसा हुआ है।
विज्ञापन


बीएसएनएल कर्मचारियों की टीम ने बुधवार को खलीनी और साथ लगते क्षेत्रों, बीसीएस, न्यू शिमला के सेक्टर, 1, 2 और 3 में डिफाल्टरों के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर धरना दिया। वीरवार को इन क्षेत्रों के डिफाल्टरों के केस सेटल किए जाएंगे। शुक्रवार को बीएसएनएल कर्मचारियों की टीम मालरोड, चौड़ा मैदान, चक्कर और आसपास के क्षेत्र में डिफाल्टरों के घरों के बाहर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बिल जमा करवा रहे डिफाल्टर: सिंह
बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि पहले ही दिन गांधी गिरि के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। बुधवार को बीएसएनएल कर्मियों की टीम जिन इलाकों में गई वहां के डिफाल्टर बिल जमा करने के लिए आगे आने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed