फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Brother Murder Accused Attempt to Suicide in Police Custody at Mandi.

भाई के हत्यारे ने पुलिस कस्टडी में खुद को चाकू घोंपा, हालत नाजुक

Tue, 30 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर(मंडी) Updated Tue, 30 May 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Brother Murder Accused Attempt to Suicide in Police Custody at Mandi.

अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतारने वाले छोटे भाई ने सोमवार को पुलिस कस्टडी में खुद को चाकू घोंपकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल इसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां द्रुघ गांव में अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतारने वाले छोटे भाई ने सोमवार को पुलिस कस्टडी में खुद को चाकू घोंपकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


जब एसएचओ समेत पांच पुलिस जवानों की टीम आरोपी को घटनास्थल पर निशानदेही के लिए लेकर गई थी, उस समय उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी बहाना बनाकर शौचालय गया और वहां अपने पेट में चाकू घोंप लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले की वह दूसरा वार करता उसे पुलिस टीम ने रोक लिया। गंभीर रूप से घायल आरोपी बीरी सिंह को पुलिस ने पीएचसी पदवाहन में फर्स्ट एड देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल पधर में भर्ती करवाया गया जहां से उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया।

एसपी मंडी पीके ठाकुर ने कहा कि मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल को जांच के आदेश दे दिए हैं। इससे मौके पर मौजूद पुलिस टीम पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। वहीं पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। दो दिन के भीतर एसपी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। यदि लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच होगी।

यह है मामला
शुक्रवार रात दो सगे भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। बड़ा भाई नशे में धुत्त था। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया की दोनों में मारपीट की नौबत आ गई। बड़े भाई सूरज सिंह गाली गलौज करने लगा। इस पर गुस्साए छोटे भाई ने फट्टा उठाकर बड़े भाई के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां से उसे मंडी रेफर कर दिया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।


इस तरह दिया वारदात को अंजाम
ड्यूटी पर तैनात पुलिस से बीरी सिंह ने शौचालय जाने का अनुरोध किया। इस बीच वह शौचालय गया और बाद में हाथ धोने बाथरूम चला गया। मौके पर गई पुलिस ने बताया कि आरोपी का अपना पोलिट्री फार्म है जिसका सामान उसने बाथरूम में दीवार पर रखा था। इस दौरान उसने एकदम छुरा उठाया और पेट में घोंप लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों ने बीरी सिंह को छुरा घोंपने के दूसरे प्रयास को विफल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed