Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Broccoli and French beans are 60 rupees per kilo, while peas are 100 rupees per kilo.

Shimla News: ब्रॉकली और फ्रासबीन 60 रुपये, मटर के दाम सौ रुपये किलो

Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Broccoli and French beans are 60 rupees per kilo, while peas are 100 rupees per kilo.
लोअर बाजार सब्जी मंडी में 50 रुपये किलो के साथ गाजर की दस्तक, पत्तेदार सब्जियों की आपूर्ति बढ़ी
विज्ञापन

लोअर बाजार मंडी में भिंडी 40 रुपये किलो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। लोअर बाजार सब्जी मंडी में ब्रोकली और फ्रासबीन 20 रुपये तथा मटर सौ रुपये किलो तक बिक रहा है। राजधानी में सर्दियों की पसंदीदा सब्जी गाजर ने भी मंडी में दस्तक दे दी है।
सोमवार को लोअर बाजार सब्जी मंडी में गाजर 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिकी। सर्दियां शुरू होते ही मंडी में हरी पत्तेदार सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है। पालक, मेथी, सरसों और सोया के साग की एक गुच्छी 20 रुपये में बिक रही है। स्थानीय फसल की आवक बढ़ने से मटर के दाम में भी गिरावट आई है। मटर अब 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। सब्जी कारोबारी विजय ने बताया कि स्थानीय साग और मटर की आवक बढ़ने से इनके दाम कम हुए हैं। अन्य सब्जियों के भाव लगभग स्थिर बने हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को लोअर बाजार मंडी में भिंडी 40 रुपये, बंदगोभी 30 से 40 रुपये, फूलगोभी और शिमला मिर्च 40 रुपये तथा घिया 40 से 50 रुपये प्रति किलो बिकी। टमाटर का भाव 40 रुपये प्रति किलो रहा। इसके अलावा पहाड़ी आलू 40 रुपये और देसी आलू 20 रुपये प्रति किलो बिका। प्याज की कीमत गुणवत्ता के आधार पर 50 रुपये किलो जबकि ताजा गहरे रंग वाला नया प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिका। कटहल 100 रुपये जबकि शलगम और मूली 40 रुपये प्रति किलो तक बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article