फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BRO restored Manali Leh route after five months

Himachal News: बीआरओ ने पांच माह बाद बहाल किया बर्फ से लकदक मनाली-लेह मार्ग

Wed, 24 Apr 2024 10:56 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Apr 2024 10:56 AM IST
सार

सामरिक मार्ग पर पांच माह बाद मंगलवार को यातायात बहाल हो गया है। 427 किमी लंबा मार्ग खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन को बर्फ हटाने में पसीना बहाना पड़ा।

विज्ञापन
BRO restored Manali Leh route after five months
मनाली-लेह मार्ग बहाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर पांच माह बाद मंगलवार को यातायात बहाल हो गया है। 427 किमी लंबा मार्ग खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन को बर्फ हटाने में पसीना बहाना पड़ा। हाईवे-तीन चीन और पाकिस्तान दोनों देशों की सीमाओं को जोड़ता है। सीमा सड़क संगठन ने सरचू में गोल्डन हैंडशेक समारोह आयोजित किया, जिसमें मुख्य अभियंता परियोजना दीपक नवीन कुमार की अध्यक्षता में मार्ग बहाल किया। कम बर्फबारी के चलते पिछले साल यह मार्ग 25 मार्च को खुला था। 

विज्ञापन


  मनाली के दारचा से सरचू तक प्रोजेक्ट दीपक, लद्दाख के लेह की ओर से प्रोजेक्ट हिमांक ने बर्फ हटाई है। बीआरओ ने चार दर्रों बारालाचा, नाकीला, लाचुलुंग ला व तांगलांग ला से माइनस तापमान में 20 से 30 फुट ऊंची बर्फ की दीवारें हटाईं। कर्नल गौरव बंगारी कमांडर 38 बीआरटीएफ, मेजर रविशंकर एचएन, ऑफिसर कमांडिंग 70 आरसीसी और मेजर संदीप कुमार 70 आरसीसी के नेतृत्व में बर्फ हटाने का काम चला। अब सड़क वाहनों के लिए खोलने का निर्णय जिला आपदा प्रबंधन लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed