फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BRO restored Manali-Leh road, relief to truck drivers stranded for 16 days

बहाल होने के 24 घंटों के भीतर मनाली-लेह मार्ग फिर बंद

Tue, 20 Apr 2021 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, उदयपुर/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Apr 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
BRO restored Manali-Leh road, relief to truck drivers stranded for 16 days
बीआरओ ने बहाल किया मनाली-लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला

पिछले सप्ताह हुई ताजा बर्फबारी से बंद मनाली-लेह मार्ग स्थित बारालाचा दर्रा को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बहाल तो किया। लेकिन ताजा बर्फबारी के चलते यह 24 घंटों के भीतर ही फिर बंद हो गया। चार से पांच फीट बर्फ होने से बीआरओ ने रात दिन माइनस तापमान में कड़ी मशक्कत कर हाईवे-तीन को बहाल किया था। ऐसे में मनाली की तरफ दारचा में 16 दिनों से फंसे 100 से अधिक ट्रक चालकों व लेह की तरफ से उपशी नामक जगह पर फंसे 59 छोटे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली थी।

विज्ञापन


इसमें लेह से मनाली आ रही छोटी गाड़ियों को सबसे पहले उपशी से भेजा गया, जो मनाली पहुंच गईं।  मंगलवार सुबह दारचा में सब्जी, सीमेंट, सरिया और ईंटों को लेकर लेह जाने वाले 100 से अधिक ट्रकों सहित करीब 150 वाहनों को दारचा से भेजा गया। देर शाम को फिर से बाराचाला के आसपास बर्फबारी से मार्ग बंद हो गया। उल्लेखनीय है कि मनाली-लेह मार्ग को बीआरओ द्वारा रिकॉर्ड समय में बहाल  था।
विज्ञापन


लेकिन इस दौरान कई बार ताजा बर्फबारी होने से हाईवे-तीन पर यातायात सुचारु रूप से नहीं चल सका। ऐसे में दोनों तरफ से सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी दारचा में फंसे 100 से अधिक ट्रक चालकों व सब्जियों के व्यापारियों को हुई, जो पिछले 16 दिनों से दारचा व इसके आसपास फंसे हुए थे। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने कहा कि मनाली-लेह हाईवे ताजा बर्फबारी से फिर बंद हो गया है। लेह की तरफ से आ रहे 59 छोटे वाहन सुरक्षित केलांग व मनाली पहुंचे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed