फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bride cancel marriage, after seen strange behaviour of groom.

मंडप पर दूल्हे की अजीब हरकतें देख दुल्हन ने लौटा दी बारात

Sun, 31 Jan 2016 10:42 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
bride cancel marriage, after seen strange behaviour of groom.

शादी की रस्में शुरू होते ही दूल्हे की अजीब हरकतें देख दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। मंडप पर दूल्हे की इन हरकतों को देखने के बाद बारात बैरंग लौट गई। यह मामला हिमाचल के कांगड़ा में सामने आया है। यहां कांगड़ा के साथ सटे इलाके में आई बारात को बिना दुल्हन लौटना पड़ा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन को दूल्हे की हरकतें ठीक नहीं लगीं और उसने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने शादी से जैसे ही मना किया तो दोनों परिवारों में हंगामा हो गया। विवाद काफी बढ़ने पर वहां पुलिस के साथ पंचायत बुलाई गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर बारात वापस चली गई।
विज्ञापन

मंडप पर अजीब हरकतें करने लगा दूल्हा

bride cancel marriage, after seen strange behaviour of groom.

जानकारी के अनुसरा बगली के साथ लगते एक गांव में बारात आई हुई थी। बारात आने के बाद जैसे ही शादी की रस्में शुरू हुईं तो युवती ने अपने परिजनों से शादी करने से मना कर दिया। चर्चा है कि दूल्हे की हरकतें अजीब लग रही थीं। मंडप पर अचानक दूल्हा अजीब से हरकतें कर रहा था। दूल्हन को पहले इसका पता नहीं था। अचानक इसकी हरकतें देख यह हैरान रह गई।

इस वजह से शादी नहीं हो पाई। एसएचओ बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को मिली थी। गांव की पंचायत को बुलाया गया था। शिकायत थी कि लड़की ने शादी करने से इसलिए इंकार कर दिया कि उसे दूल्हे की हरकतें अजीब जैसी लग रही थीं। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बारात वापस चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed