फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bribe officers also spent 25 years in the tender of Taj Mahal

Shimla News: रिश्वतखोर अफसरों ने ताज महल के टेंडर में भी लगा दिए 25 साल

Mon, 04 Nov 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bribe officers also spent 25 years in the tender of Taj Mahal
गेयटी में नाट्य समारोह का आगाज, ताज महल नाटक का हुआ मंचन
विज्ञापन

कलाकारों ने नाटक के जरिये किया भ्रष्टाचार पर कटाक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शाहजहां के आदेशों के बावजूद रिश्वतखोर अफसरों ने ताज महल के टेंडर में 25 साल लगा दिए। यही नहीं इस धरोहर के निर्माण के समय अधिकारियों ने पैसा भी खूब कमाया।
अफसरशाही को दर्शाती यह कहानी सोमवार को गेयटी थियेटर में शुरू हुए रंग षष्ठी हीरक जयंती नाट्य समारोह में नाटक के जरिये दर्शकों के सामने रखी गई। नाटक में दर्शाई इस कहानी से जहां एक ओर अफसरशाही पर कटाक्ष किया गया वहीं दूसरी ओर व्यंग्य कर लोगों को भी खूब हंसाया। नाट्य समारोह के पहले दिन सोमवार को बहुउद्देशीय हॉल में ताज महल का टेंडर नाटक का मंचन किया गया। इसका निर्देशन चित्तरंजन त्रिपाठी ने किया है और नाटककार अजय शुक्ला ने लिखा है। शाम 5:30 बजे के बाद शुरू हुए इस नाटक के मंचन में दिखाया है कि बादशाह शाहजहां सीपीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर गुप्ता को बुलाकर उन्हें अपनी जन्नतनशीन बीवी मुमताज के लिए एक यादगार इमारत बनवाने के अपने ख्वाब के बारे में बताता है।
विज्ञापन

काफी सोच विचार के बाद वह इस नतीजे पर पहुंचता है कि मुमताज की याद में वो एक मकबरा बनावाएगा जिसका नाम होगा ताज महल। एक बेहद चालाक और भ्रष्ट अधिकारी शाहजहां को अपने जाल तथा लालफीताशाही में फंसा लेते हैं, जो अनेक हास्य-व्यंग से भरी स्थितियों का निर्माण करती है। शाहजहां की ताजमहल की अर्जी के अनुमोदन में ही अफसरशाही 25 साल लगा देती है। तब कहीं जाकर ताजमहल के निर्माण को टेंडर निकाला जाता है। यह नाटक उन संगठनात्मक बीमारियों पर केंद्रित है जिनसे भारतवर्ष बुरी तरह ग्रसित है। भ्रष्टाचार, कामचोरी, भाई-भतीजावाद, पिछड़ापन, अहंकार और जनता की जरूरतों के प्रति संवेदनहीनता। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रिपैट्री और भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित नाट्य समारोह में 10 नवंबर तक लगातार नाटकों का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक में अजय कुमार, अखिल प्रताप गौतम, सत्येंद्र मल्लिक, सुमन कुमार, पूजा गुप्ता, अंकुर सिंह, नवीन सिंह ठाकुर, शिव प्रसाद गौंड, बिक्रम लेप्चा, पॉली फुकन, हीरालाल रॉय, नारायण पवार, प्रतीक बडेरा, आलोक रंजन मधुरिमा तरफदार, अनंत शर्मा, सतीश कुमार, मुकेश झां, रमन बाबू, पूनम दहिया, रीता देवी और नवीन सिंह ठाकुर ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article