फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Breaching social distancing in State bank of India Jawali Branch DC kangra order to shut down bank 17th May 2020

सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर बड़ी कार्रवाई, यहां बंद रहेगा एसबीआई बैंक

Fri, 08 May 2020 03:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जवाली (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 May 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Breaching social distancing in State bank of India Jawali Branch DC kangra order to shut down bank 17th May 2020
एसबीआई (फाइल फोटो)

सामाजिक दूरी का सही से पालन न करवाना भारतीय स्टेट बैंक की जवाली शाखा को भारी पड़ा है। बार-बार सामाजिक दूरी की अनदेखी करने पर उपायुक्त कांगड़ा ने एसबीआई की जवाली शाखा को 17 मई तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि एसबीआई बैंक जवाली के बाहर बैंक उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनों के चलते सामाजिक दूरी को मेंटेन नहीं करवाया गया।

विज्ञापन


लोगों ने इसकी शिकायत फोटो सहित उपायुक्त से कर दी, जिस पर उपायुक्त ने एसबीआई बैंक को 17 मई तक बंद करने के आदेश दिए। एसडीएम ने कहा कि पहले भी बैंक प्रबंधन को सामाजिक दूरी का उपभोक्ताओं से पालने करवाने के बाद दो-तीन बार चेतावनी दी गई थी। बावजूद बैंक प्रबंधन लोगों को सामाजिक दूरी का पालन नहीं करवा पा रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम जवाली सलीम आजम, तहसीलदार संतराम नगर, नोडल अधिकारी करतार धीमान सहित ने बैंक में पहुंचे और शाखा को बंद करने के निर्देश दिए और साथ ही एसबीआई बैंक के एटीएम में रोजाना कैश डालने की भी हिदायत दी। उन्होंने बैंक मैनेजर को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं के पैसे लेनदेन के अन्य कोई कदम उठाएं, ताकि उपभोक्ता परेशान न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed