फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brake failure of HRTC bus in Chamba's Bharotha, driver saved lives of 60 passengers

Himachal: चंबा के भरौठा में एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल, चालक ने ऐसे बचाई 60 यात्रियों की जान

Mon, 08 May 2023 10:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 May 2023 10:22 PM IST
सार

 ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने समझ पर सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के समय बस में करीब 60 सवारियां थीं। 

विज्ञापन
Brake failure of HRTC bus in Chamba's Bharotha, driver saved lives of 60 passengers
एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा-बाट-उटीप-सेरी मार्ग पर भरौठा के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने समझ पर सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के समय बस में करीब 60 सवारियां थीं। सभी यात्री सुरक्षित हैं। इसके बाद करीब एक घंटे तक सवारियां मौके पर दूसरी बस का इंतजार करती रहीं। लोग पथ परिवहन निगम की लाचार सेवाओं को कोसती रहीं। यात्री रमेश कुमार, जर्म सिंह, नरेंद्र कुमार, चमन, नंदलाल, बिट्टू, निलाक्षी, शालनी, पूजा, सपना, हेमराज, दलीप कुमार ने आरोप लगाया कहा कि सदर विधायक के हस्ताक्षेप के बाद चंबा-बाट-उटीप-सेरी मार्ग पर शाम 5:40 और 6:00 बजे निगम की दो बसें चलाई जा रही हैं। लेकिन, प्रबंधन मनमानी करते हुए  5:40 की सेवा के बजाय 6:00 बजे की बस में सवारियों को ठूंस-ठूंसकर भेज देते हैं। सवारियों का कहना है कि यदि ऐन मौके पर चालक सूझबूझ से काम नहीं लेता तो बस सड़क से नीचे खाई में गिर जाती और बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने सदर विधायक, प्रशासन और एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से मार्ग पर दोनों बसें नियमित रूप से चलाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन


पहाड़ी से टकराई बस, 30 यात्री बाल-बाल बचे
वहीं, जोगिंद्रनगर उपमंडल के घटासनी में निजी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। इससे इसमें सवार करीब तीस यात्री हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। सोमवार दोपहर बाद मंडी-पठानकोट हाईवे पर घटासनी से जोगिंद्रनगर की ओर आ रही बस जब ढलान पर थी, तभी इसमें तकनीकी खामी आ गई और हादसा हो गया। बस चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित हैं। आसपास के लोगों के अनुसार अगर चालक होशियारी नहीं दिखाता तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी। डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस को शिकायत न मिलने पर मामला दर्ज नहीं हो पाया है। किसी भी जानमाल की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed