फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Brainstorming on making former minister Sudhir Sharma the big face of AAP in Himachal

सियासत: पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को हिमाचल में आप का बड़ा चेहरा बनाने पर मंथन

Tue, 19 Apr 2022 11:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Apr 2022 11:36 AM IST
सार

राजनीतिक सूत्रों ने बताया कि अगर सियासी डील हो गई तो सुधीर के साथ कांग्रेस के कुछ पूर्व विधायक भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे।
हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के हिमाचल के शीर्ष नेतृत्व को तोड़कर और भाजपा में ज्वाइन करवाकर झाड़ू की सियासी हवा मंद करने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन
Brainstorming on making former minister Sudhir Sharma the big face of AAP in Himachal
पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि आप सुधीर शर्मा को बड़ा चेहरा बनाने पर भी मंथन हो रहा है।राजनीतिक सूत्रों ने बताया कि अगर सियासी डील हो गई तो सुधीर के साथ कांग्रेस के कुछ पूर्व विधायक भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के हिमाचल के शीर्ष नेतृत्व को तोड़कर और भाजपा में ज्वाइन करवाकर झाड़ू की सियासी हवा मंद करने की कोशिश की थी। आप का इससे मनोबल भी टूटा था, लेकिन अब कांगड़ा में 23 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल की रैली से पहले पार्टी भाजपा को जवाब देने के लिए सुधीर शर्मा पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। अमर उजाला ने जब सुधीर शर्मा से इस सियासी डील के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


इसलिए बन रहे सियासी समीकरण
लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में चारों सीटें जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद थे। कांग्रेस नेताओं में भी नई जान आ गई थी, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद हिमाचल में भी सियासी समीकरण बदल गए। कांग्रेस आक्रामक होने के बजाय सुस्त पड़ गई। वर्तमान में आम आदमी पार्टी हिमाचल में कांग्रेस का विकल्प बनना चाह रही है। भाजपा भी कांग्रेस से ज्यादा आम आदमी पार्टी को जानबूझकर ज्यादा तवज्जो दे रही है। पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस खुद को आप से ज्यादा आक्रामक अंदाज में ला नहीं पा रही है। इसलिए कांग्रेस नेता हताश होकर अपना सुरक्षित भविष्य तलाश रहे हैं। आप इसका पूरा फायदा उठना चाह रही है। 
विज्ञापन


पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की भाजपा में वापसी की तैयारी
 उधर, आगामी विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जिले को फतह करने के लिए भाजपा ने कदमताल शुरू कर दी है। तीन बार सांसद रहे व वर्तमान कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल की घर वापसी करवाने की तैयारी हो रही है। जिले से पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का फीडबैक मिलने के बाद चुनावों में होने वाले नुकसान से बचाव के लिए ही पार्टी हाईकमान चंदेल की वापसी चाह रहा है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर के सदर हलके का दौरा किया और लोगों की नब्ज टटोली। किसी भी  नुक्कड़ सभा में बड़ी भीड़ देखने को नहीं मिली। पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश चंदेल से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा से उनका नाता 40 वर्षों तक रहा है लेकिन अनदेखी के चलते उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है। चंदेल ने कहा कि पिछले तीन साल से कांग्रेस में भी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है, जिसके वे हकदार हैं। अगर कांग्रेस उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देती है तो पार्टी से अलग होने का कोई विचार नहीं है। अगर भाजपा चाहती है तो वह अपनी शर्तों पर वापसी करेंगे। पूरी जिंदगी संगठन को दी है, इस कारण भाजपा से लगाव है लेकिन सम्मानजनक स्थिति में ही वापसी होगी। आम आदमी पार्टी अगर उन्हें सीएम पद के लिए ऑफर करती है तो वह इसके लिए सोच विचार कर अपना फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed