फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Brahmo Samaj conference in Kalibari from today

Shimla News: कालीबाड़ी में ब्रह्मो समाज का सम्मेलन आज से

Thu, 14 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Brahmo Samaj conference in Kalibari from today
शिमला। हिमालयन ब्रह्मो समाज शिमला की कालीबाड़ी हॉल में दो दिवसीय 133वीं ऑल इंडिया ब्रह्मो कॉन्फ्रेंस (सम्मेलन) शुक्रवार को शुरू होगी। इसमें देशभर की ब्रह्म समाज संस्थाओं के ट्रस्टी, पदाधिकारी शामिल होंगे। ब्रह्मो समाज के पदाधिकारी राजा राममोहन राय के जीवन चरित्र और उनकी शिक्षाओं के बारे में जानकारी देंगे। यह जानकारी वीरवार को पत्रकारवार्ता में कांफ्रेंस के प्रधान महेंद्र कुमार ने दी। पहले दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे ध्वजारोहण और सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। रात 8:00 बजे तक कॉन्फ्रेंस में ब्रह्म उपासना, वेद मंत्रों का उच्चारण, कीर्तन, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ब्रह्मो समाज की स्थापना राजा राम मोहन राय ने 23 अगस्त 1928 को की थी। शिमला में भी समाज का मंदिर है। महासचिव विशाल शर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया ब्रह्मो कॉन्फ्रेंस को लेकर हिमाचल के ब्रह्म समाज के सभी अनुयायियों में उत्साह है। इस मौके पर मेला राम सगरोली और धर्मपाल ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article