{"_id":"996fb12fe6d13548389c67d2f8821f68","slug":"boy-threw-his-friend-into-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने दोस्त को दिया नहर में धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने दोस्त को दिया नहर में धक्का
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल (रूपनगर)
Updated Wed, 13 Aug 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
दोस्त ने दोस्त को नहर में धक्का दे दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद यह मौके से फरार हो गया। नंगल में वाक्या पेश आया है। लोगों ने डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल और बीबीएमबी अस्पताल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
जहां उसका उपचार चल रहा है। यूपी बनारस के रहने वाले अरविंद नामक पीड़ित युवक की माने तो वह जिला ऊना टाहलीवाल की औद्योगिक इकाई में नौकरी करता है। वह अपने दोस्त के साथ घूमने नंगल आया था।
विज्ञापन
यहां दोनों ने शराब पी और श्री राम कृष्ट आश्रम के निकट नहर के किनारे बैठकर बातें करने लगे। अचानक दोस्त ने नहर में धक्का दिया और खुद भाग गया।
नंगल थाना के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि उनके पास इस तरह की न कोई शिकायत आई है।