{"_id":"6a6613f15d03f359d80c2f77","slug":"boy-injured-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-759695-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लोअर खलीनी में लंगूर के झपटने से गिरा युवक, दोनों टांगों में फ्रेक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लोअर खलीनी में लंगूर के झपटने से गिरा युवक, दोनों टांगों में फ्रेक्चर
विज्ञापन
आईजीएमसी के ऑर्थो वार्ड में भर्ती कर युवक का किया जा रहा उपचार
सुबह 7:30 बजे की घटना, सड़क से पार्किंग के पास जाकर गिरा युवक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में लंगूरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। घायल होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। सुबह और शाम को लोगों का घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। लोअर खलीनी में लंगूर के झपटने से गिरे युवक की दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो गया। युवक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के ऑर्थो वार्ड में उपचाराधीन है। रविवार सुबह 7:30 बजे युवक मनीष के साथ यह घटना हुई।
युवक की माता शांता देवी ने बताया कि बेटा सैर करने के लिए बाहर गया था। इस दौरान थोड़ी देर के लिए लोअर खलीनी में पैरापिट पर बैठा तो अचानक लंगूर ने झपटा मार दिया। बेटा सड़क से नीचे पार्किंग ओर गिर गया। जानकारी मिलने के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान बच्चों के दोनों टांगों में फ्रैक्चर निकला। लोगों से आग्रह है कि वे खाने-पीने की चीजें लंगूरों को न दें। विभाग से भी स्थानीय लोगों ने जाल बिछाकर लंगूरों को पकड़ने के लिए कहा है ताकि इनके आतंक से बचा जा सके।