Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy drowns in river during bathing in rampur bushahr

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की खड्ड में डूबने से मौत

Sun, 16 Jun 2019 08:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Jun 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
boy drowns in river during bathing in rampur bushahr

पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले भद्राश के समीप शनिवार शाम को मच्छाड़ा खड्ड में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने शव को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। मामला दर्ज कर पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है। युवक अपने दो दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने के लिए गया था।  

विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को युवक विपिन (24) निवासी शाकला, तहसील ननखड़ी मच्छाड़ा खड्ड में अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। नहाते समय युवक खड्ड के उस हिस्से में पहुंच गया जहां पर पानी काफी गहरा था। इसी कारण युवक वहां से बाहर नहीं निकल पाया और पानी में डूब गया। हालांकि उसके दोस्तों ने भी उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने युवक के शव को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने भी मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खड्ड में डूबने से युवक की मौत हो गई है, जिसकी सूचना खनेरी अस्पताल के डाक्टरों ने पुलिस को दी। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed