{"_id":"60def2c8de5de8681950637d","slug":"boy-drowned-in-irrigation-water-tank-in-karsog-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई टैंक में डूब कर किशोर की मौत, परिवार से छिनी इकलौती संतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई टैंक में डूब कर किशोर की मौत, परिवार से छिनी इकलौती संतान
Fri, 02 Jul 2021 04:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 02 Jul 2021 04:35 PM IST
सार
नमन खेतों से लौट रहा था तो वह रास्ते में खेलने लग गया। अचानक वह फिसलकर सिंचाई टैंक में गिर गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उसका शव सिंचाई टैंक में मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिले के उपमंडल करसोग के कोट में 12 वर्षीय किशोर की सिंचाई टैंक में डूबकर मौत हो गई है। मृतक मां-बाप की इकलौती संतान था। हादसा वीरवार देर शाम का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शुक्रवार को करसोग अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 15000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नमन पुत्र चिरंजी लाल निवासी कोट के रूप में हुई है। वीरवार शाम सात बजे नमन खेतों से लौट रहा था तो वह रास्ते में खेलने लग गया। अचानक वह फिसलकर सिंचाई टैंक में गिर गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उसका शव सिंचाई टैंक में मिला।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से शव को टैंक से बाहर निकाला। प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। इस हादसे से दंपती का इकलौता आंखों की तारा हमेशा के लिए दूर चला गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दंपती के दो बेटे थे। एक बेटा कुछ समय पहले हादसे का शिकार हुआ। अब एक बेटा और काल का ग्रास बन गया है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को पंद्रह हजार फौरी राहत दे दी गई है। नमन मां-बाप का इकलौता पुत्र था। एक बेटा पहले ही हादसे का शिकार हुआ था। अब दूसरे की भी मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है। - राजेंद्र ठाकुर, तहसीलदार करसोग