फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy came with Bidi Bundle in Drug de-addiction center in dharamshala

नशा मुक्ति केंद्र में बीड़ी का बंडल लेकर पहुंच गया युवक, ये है वजह

Tue, 11 Jun 2019 11:55 AM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jun 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
boy came with Bidi Bundle in Drug de-addiction center in dharamshala
फाइल फोटो

नशा मुक्ति केंद्र धर्मशाला में दोस्ती निभाने का नया कारनामा सामने आया है। नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे युवक से मिलने आया दोस्त खाने के सामान में बीड़ी का बंडल लेकर पहुंच गया।

विज्ञापन


यह बंडल उसने अपने दोस्त तक पहुंचाना था, जो नशामुक्ति केंद्र में नशा छुड़वा रहा है। मौके पर तैनात कर्मचारी ने जब सामान की तलाशी ली तो बीड़ी का बंडल बरामद किया।
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है, जब किसी दोस्त की खातिर नशा मुक्ति केंद्र में नशा पहुंचाने की कोशिश की गई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

युवकों से मिलने पहुंचने वाले परिजन तो ऐसी कोई हरकत नहीं करते हैं, लेकिन दोस्त के साथ मिलने आए युवक कई बार खाद्य सामग्री के साथ नशे की वस्तुएं पहुंचाने की भी कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में नशा छोड़ने के लिए रह रहे युवकों तक नशे की कोई सामग्री न पहुंचे। इसके लिए केंद्र प्रशासन ने अंदर ले जाने वाली वस्तुओं की चेकिंग के लिए बाकायदा एक कर्मचारी तैनात किया है।

इसी का नतीजा है कि सोमवार को नशा मुक्ति केंद्र में दोस्त के साथ मिलने आया युवक खाद्य सामग्री में बीड़ी का बंडल तो डालकर ले आया, लेकिन मौके पर तैनात कर्मचारी ने सामान की चेकिंग कर इस बीड़ी के बंडल को निकाल लिया। 

पिछले साल 123 लोगों से छुड़वाई नशे की लत

नशा मुक्ति केंद्र धर्मशाला के प्रभारी ओपी शर्मा ने कहा कि केंद्र में दाखिल लोगों को दी जाने वाली हर सामग्री की जांच की जाती है। ऐसे मामले पहले भी सामने आए हैं।  

नशा मुक्ति केंद्र धर्मशाला में वर्ष 2018-19 में 123 लोगों से नशा छुड़वाया गया, उसमें सबसे ज्यादा शराब के 46 मामले थे। इसके अलावा चरस के 38, नशीली दवाइयों के 13, अन्य दवाइयों के छह, हेरोइन के 16, अफीम का एक का मामला शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed