फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boxing hostel in himachal.

गुड न्यूज! हिमाचल में खुलेगा बॉक्सिंग हॉस्टल

Sat, 04 Oct 2014 09:20 AM IST
Updated Sat, 04 Oct 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
boxing hostel in himachal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में बाक्सिंग में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। अब इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने के लिए बॉक्सिंग हॉस्टल खोला जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने विभाग को शिमला, मंडी, कांगड़ा जैसे जिला में स्थान खोजने और अन्य प्रक्रिया को पूरी करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को एपीजी यूनिवर्सिटी शिमला में चल रही राज्य स्तरीय बाक्सिंग की पुरूष की प्रतियोगिता के समापन समारोह में उन्होंने विजेता बॉक्सरों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रदेश बाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी, वरिष्ठ उप प्रधान विजय ठाकुर, महासचिव सुरेंद्र शांडिल और विवि के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक डा. रमेश चौहान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सरों ने दिखाया दमखम

boxing hostel in himachal.

तीन दिनों तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के हुए फाइनल मुकाबलों में 49 किलोग्राम लाइट फ्लाई वेट में शिमला के सरोज ने गोल्ड, बिलासपुर के संदीप कुमार ने सिल्वर और किन्नौर के रमेश और कुल्लू के समीर ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। 52 किलो फ्लाई वेट में मंडी के विशाल ने गोल्ड, सोलन के नवीन के सिल्वर और किन्नौर के राहुल और कांगड़ा के रमन ने कांस्य पदक जीता।

56 किलोग्राम बेंटम में शिमला के अमन ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता जबकि किन्नौर के अजय कुमार ने सिल्वर तो किन्नौर के विपिन कुमार कुल्लू और कांगड़ा के अरूण कुमार ने कांस्य पदक जीता। 60 किलो लाइट वेट में अमंडी के अजय ने गोल्ड, बिलासपुर के सुनील कुमार ने लाहौल स्पीति के सुरेंद्र सिंह और शिमला के संधीर कुमार ने कांस्य पदक जीता। 64 किलोग्राम लाइट वेल्टर में शिमला के अंकित ने गोल्ड मेडल जीता।

वहीं, बिलासपुर के अविनाश ने सिल्वर और किन्नौर के रूप लाल और लाहौल स्पीति के पुनीत ने कांस्य, 69 किलोग्राम वेल्टर वेट में बेअंत सिंह शिमला ने गोल्ड, किन्नौर के सुमन ने सिल्वर तो मंडी के राजकुमार और सिरमौर के विनोद कुमार ने कांस्य पद, 75 किलोग्राम में मंडी के आशीष ने गोल्ड, कांगड़ा के चेतन ने सिल्वर, लाहोल स्पीति के सुनील कुमार और सिरमौर के विवेक नेगी ने कांस्य पदक जीता।

इन्होंने भी जीते मेडल

boxing hostel in himachal.

81 किलोग्राम लाइट हेवी वेट में मंडी के गीता नंद गोल्ड मेडल विजेता रहे, जबकि सोलन के रोहन ने सिल्वर और बिलासपुर के शिवम वर्मा ने कांस्य, 91 किलोग्राम हेवी वेट में मंडी के विरेंद्र कुमार, बिलासपुर के तरूण कुमार ने अपने वर्ग में क्रमश: गोल्ड और सिलवर जबकि इस वर्ग सोलन ने धर्म पाल और कुल्लू के महेंद्र ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

91 प्लस वर्ग में शिमला के दिग्विजय ने जीत दर्ज कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया और किन्नौर के गौरव ठाकुर ने सिल्वर तो ऊना के आशिष कुमार ने कांस्स पदक जीता। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने बधाई दी।

इस मौके पर सीबीआई के पूर्व चेयरमैन व प्रदेश के पुलिस महानिदेशक व वर्तमान में एपीजी यूनिवर्सिटी के प्रो वाईस चांसलर अश्वनी कुमार ने कहा कि यह एपीजी का सौभाग्य है कि उसे प्रदेश के होनहार बॉक्सरों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed