{"_id":"1430d0d0c1f12e45051c482af02c5d24","slug":"boxing-championship-at-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग चैंपियनशिपः फाइनल में पहुंचा शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग चैंपियनशिपः फाइनल में पहुंचा शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Oct 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में शिमला के दिग्विजय ने ऊना के आशीष कुमार को 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग में हराकर फाइनल में जगह बनाई। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता एपीजी विश्वविद्यालय में चल रही है।
विज्ञापन
अन्य वर्ग के सेमीफाइनल में 75 किग्रा में एल एंड एस के सुनील कुमार ने कांगड़ा के चेतन को मात दी। एक अन्य मुकाबले में मंडी के आशीष कुमार ने शिमला के विवेक को हराया। 91 किग्रा में तरुण कुमार बिलासपुर ने धर्मपाल सोलन, वीरेंद्र कुमार मंडी ने कुल्लू के मोहिंद्र सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
81 किग्रा में शिवम वर्मा ने गीत नंद को हराया। 69 किग्रा भार वर्ग में किन्नौर के सुमन ने राजकुमार मंडी को हराया। शिमला के बेअंत ने सिरमौर के विनोद को हराया। 64 किग्रा के सेमीफाइनल में बिलासपुर के अवनीश ने किन्नौर के रूपलाल, शिमला के अंकित ने लाहौल-स्पीति के पुनीत को हराया।
विज्ञापन
60 किग्रा में मंडी के अजय ने लाहौल-स्पीति के सुंदर सिंह, बिलासपुर के सुनील ने शिमला के संधीर कुमार को हराया। प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव सुरेंद्र शांडिल ने बताया कि 56 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में किन्नौर के अजय ने कुल्लू के विपन, शिमला के अमन ठाकुर ने कांगड़ा के अरुण को हराया।
52 किग्रा में मंडी के विशाल ने किन्नौर बी के राहुल, सोलन के नवीन ने कांगड़ा के रमन, 49 किग्रा में बिलासपुर के संदीप ने किन्नौर के रमेश और शिमला के सरोज ने कुल्लू के समीर को हराया। फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। विजेताओं को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पुरस्कृत करेंगे।