फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Boxer Ashish Chowdhary is boosting morale with yoga with practice, first match on 26 july

बॉक्सर आशीष चौधरी अभ्यास के साथ योग से बढ़ा रहे मनोबल, 26 जुलाई को पहला मुकाबला

Wed, 21 Jul 2021 10:28 AM IST
Krishan Singh बलविंद्र सोढ़ी, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
बलविंद्र सोढ़ी, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jul 2021 10:28 AM IST
सार

आशीष अब टोक्यो में अपने पहले मुकाबले से पूर्व खुद को मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए रोजाना योग और शारीरिक तौर पर मजबूत करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Boxer Ashish Chowdhary is boosting morale with yoga with practice, first match on 26 july
बॉक्सर आशीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सर आशीष चौधरी 75 किलोग्राम भार वर्ग में अपना पहला मैच 26 जुलाई को खेलेंगे। 23 जुलाई से शुरू होने वाली ओलंपिक खेलों में उनका पहला मैच किस देश के खिलाड़ी से होगा, यह अभी तय नहीं है। 22 जुलाई को बॉक्सिंग मुकाबलों को लेकर ओलंपिक कमेटी टोक्यो में ड्रा निकालेगी। इसके बाद मुकाबलों को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। आशीष चौधरी बॉक्सिंग टीम के साथ 17 जुलाई को स्पेन से टोक्यो पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


जहां पहुंचने पर उनका कोविड टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। आशीष अब टोक्यो में अपने पहले मुकाबले से पूर्व खुद को मानसिक तौर पर मजबूत करने के लिए रोजाना योग और शारीरिक तौर पर मजबूत करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। आशीष के मुकाबलों के दौरान सुंदरनगर में उनकी मित्र मंडली विभिन्न स्थानों पर एलईडी लगाएगी, ताकि जब उनका मुकाबला हो तो सब साथ मिलकर मैच देख सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed