फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Box of cherry buy in 40 and sold in 150 rupees in himachal

बिचौलियों की लूट, 40 में खरीद और 150 में बेच रहे चेरी का बॉक्स

Fri, 10 May 2019 10:19 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 May 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Box of cherry buy in 40 and sold in 150 rupees in himachal
- फोटो : अमर उजाला

पहले मौसम ने सताया और अब बिचौलियों की मार से चेरी उत्पादक परेशान हैं। बिचौलिए मात्र 40 रुपये में चेरी का बॉक्स किसानों से खरीद कर 150 से 200 रुपये में बेच रहे हैं। किसानों से ही नहीं उपभोक्ताओं से भी ठगी का खेल खेला जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले दिनों ये खेल मटर की खरीद-फरोख्त पर हुआ तो अब चेरी पर हो रहा है। पहले से ही ओलावृष्टि और अंधड़ जैसी प्राकृतिक आपदाओें से चेरी उत्पादक परेशान हैं। इस बारे में हिमाचल प्रदेश कृषि उत्पाद मार्केटिंग बोर्ड, शिमला के प्रबंध निदेशक आरके कौंडल ने बताया कि यह गंभीर मामला है।

विज्ञापन

रेट में इतना फर्क क्यों, हाेगी जांच

व्यापारी की ओर से बागवान जो बिल दिया गया, वह मुझे मिला है। रेट में इतना फर्क क्यों है। इसकी जांच होगी। बेशक सरकार ने मंडियों की निगरानी के लिए कृषि उत्पाद मंडी समितियां बनाई हों या फिर मार्केटिंग बोर्ड हो, लेकिन चुनाव के चलते ये संस्थाएं कोई एक्शन नहीं ले रहीं।

आरआरडी ऑर्चर्ड ठियोग के एक बागवान रविंद्र कुमार ने बताया कि वह गुरुवार को मंडी में फ्रेश चेरी लाए, मगर इसके रेट देखे तो वह चौंक गए। उन्हें 40 रुपये के हिसाब से इसका मूल्य मिला, जबकि मार्केट में यह डेढ़ से दो सौ रुपये में बेचा जा रहा है। बागवान ने इसकी शिकायत मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक से भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed