{"_id":"64f330deb017faf6fe00cab6","slug":"both-studied-together-in-school-now-vishal-and-ashutosh-will-do-phd-from-harvard-university-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्कूल में दोनों साथ पढ़े, अब हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी करेंगे विशाल और आशुतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्कूल में दोनों साथ पढ़े, अब हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी करेंगे विशाल और आशुतोष
Sat, 02 Sep 2023 06:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Sep 2023 06:27 PM IST
सार
विशाल ने एमफिल एचपीयू शिमला से की। वहीं, नागण गांव के आशुतोष के पिता बालम राम पंचायती राज विभाग में एसईडीपीओ के पद पर तैनात हैं। आशुतोष ने बताया कि विशाल और उन्होंने सरकारी स्कूल में एक साथ पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विशाल ठाकुर और आशुतोष कौंडल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी स्कूल में दोनों साथ पढ़े और अब अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से एक साथ भौतिकी विज्ञान में पीएचडी करेंगे। यह मुकाम हासिल किया है हिमाचल प्रदेश के मंडी की द्रुब्बल पंचायत के विशाल ठाकुर और आशुतोष कौंडल ने। इनका चयन अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के लिए हुआ है। विशाल ठाकुर साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। पिता भोपाल ठाकुर टैक्सी चालक हैं, जिन्होंने बेटे की पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल में करवाई।
विज्ञापन
विशाल ने एमफिल एचपीयू शिमला से की। वहीं, नागण गांव के आशुतोष के पिता बालम राम पंचायती राज विभाग में एसईडीपीओ के पद पर तैनात हैं। आशुतोष ने बताया कि विशाल और उन्होंने सरकारी स्कूल में एक साथ पढ़ाई की है। दोनों अच्छे दोस्त हैं। अब दोनों पीएचडी भी एक साथ अमेरिका से करेंगे। शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया ने दोनों युवकों को और उनके अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन