फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Both ends of Mandi-Bharari bridge found on Kiratpur-Nerchowk fourlane

Kiratpur-Nerchowk Fourlane: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के दोनों छोर मिले, 15 अगस्त तक पूरा होगा काम

Fri, 01 Jul 2022 11:18 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Jul 2022 11:18 AM IST
सार

गावर कंपनी के महाप्रबंधक कर्नल बीएस चौहान ने बताया कि मंडी भराड़ी पुल के दोनों छोर को मिलाने का कार्य पूरा हो चुका है। इस पुल को पूरी तरह तैयार करने में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा। 

विज्ञापन
Both ends of Mandi-Bharari bridge found on Kiratpur-Nerchowk fourlane
मंडी-भराड़ी पुल के दोनों छोर मिले - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन के तहत मंडी भराड़ी पुल के दोनों छोर वीरवार को मिला दिए गए हैं। करीब 632 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण कार्य साल 2013 में शुरू हुआ था। बीच में निर्माण कार्य कर रही कंपनी कार्य छोड़कर चली गई और पुल का कार्य रुक गया, लेकिन साल 2020 में गावर कंपनी को काम आवंटित होने के बाद इस पुल का कार्य शुरू हुआ। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इस पुल को आवाजाही के लिए 15 अगस्त तक तैयार कर लिया जाएगा। पुल बनने से ऋषिकेश, बडोली देवी, थुराण, औहर और ज्योरीपत्तन समेत करीब 17 पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। 

विज्ञापन


यह आबादी अब सीधे बिलासपुर शहर से जुड़ेगी। इससे पहले इन लोगों को बिलासपुर आने के लिए 30 से 50 किलोमीटर सफर करना पड़ता था। जब पुल से आवाजाही शुरू हो जाएगी तो यह सफर आधे से भी कम रह जाएगा। यह पुल चंडीगढ़-मनाली एनएच, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान कोठीपुरा को फोरलेन से जोड़ेगा। कैंचीमोड़ से सुदंरनगर के भवाणा तक गावर कंपनी छोटे-बड़े करीब 22 पुलों का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन


इनमें करीब आठ पुलों के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। दो छोटे और 10 बड़े पुलों का कार्य अभी जारी है। गावर कंपनी के महाप्रबंधक कर्नल बीएस चौहान ने बताया कि मंडी भराड़ी पुल के दोनों छोर को मिलाने का कार्य पूरा हो चुका है। इस पुल को पूरी तरह तैयार करने में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा। 15 अगस्त तक इसे तैयार कर लिया जाएगा। कहा कि अन्य पुलों और टनलों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed