फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Booster dose to be given to 30 lakh people in Himachal

Corona Update: हिमाचल में कोरोना वैक्सीन नहीं, स्वास्थ्य विभाग कर रहा मॉकड्रिल

Wed, 12 Apr 2023 11:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Apr 2023 11:51 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने जिलों के अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को रोटेशन में ड्यूटियां देने के लिए कहा है। वार्डों में एंटीबायोटिक, बुखार, मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करने को कहा है।

विज्ञापन
Booster dose to be given to 30 lakh people in Himachal
बूस्टर खुराक(सांकेतिक) - फोटो : Istock

विस्तार

हिमाचल सरकार के पास कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन नहीं है जबकि लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए मॉकड्रिल की जा रही है। प्रदेश में करीब 30 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र को इस बारे अवगत कराया है लेकिन वैक्सीन की सप्लाई नहीं मिली है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश की जनसंख्या 68,64,602 है। इनमें से 49 फीसदी लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा करीब दो हजार पहुंच गया है। एक सप्ताह के भीतर प्रदेश में सात लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मामले बढ़ने के साथ लोगों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलों के अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को रोटेशन में ड्यूटियां देने के लिए कहा है। वार्डों में एंटीबायोटिक, बुखार, मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है। विभाग का दावा है कि जिलों में कोरोना से निपटने की प्रर्याप्त व्यवस्था की गई है। लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बैरी ने बताया कि कोरोना से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन का इंतजार है।
विज्ञापन


मास्क पहनकर स्कूल आएं छात्र-छात्राएं
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शिक्षा विभाग ने भी छात्र-छात्राओं को मास्क पहनकर स्कूल आने के लिए कहा है। इसके अलावा अध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में भीड़ एकत्र न होने दें। स्कूल और आसपास सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में न करें भीड़
सरकार ने लोगों से अस्पताल में भीड़ न जुटाने की अपील की है। वार्डों में उपचाराधीन मरीजों के साथ भी एक तीमारदार रहने के लिए कहा गया है। अस्पतालों में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed