फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Books have not reached CBSE schools even after two months

Shimla News: सीबीएसई स्कूलों में दो माह बाद भी नहीं पहुंची किताबें

Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Books have not reached CBSE schools even after two months
स्कूली बच्चों की पढ़ाई हो रही है प्रभावित
विज्ञापन

सीएंडवी अध्यापक संघ ने की निर्देश जारी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश में सीबीएसई बने स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अभी तक सीबीएसई पाठ्यक्रम की किताबें नहीं मिली हैं। इसको लेकर अभिभावकों के बाद अब शिक्षकों ने भी सवाल उठाए हैं।हिमाचल प्रदेश राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने विभाग से नए सीबीएसई विद्यालयों में कक्षा छठी, सातवीं और नवमी के लिए पाठ्यक्रम एवं विषयवार पाठ्यचर्या संबंधी स्पष्ट दिशा-निर्देश जल्द जारी करने की मांग की है।

संघ के राज्य अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, कांता ठाकुर, महासचिव होशियार सिंह और दिलीप ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक सीबीएसई विद्यालयों में पढ़ाई के लिए विभाग की ओर से कोई स्पष्ट लिखित सामग्री उपलब्ध नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने समय पर अपनी पुस्तकें स्कूलों तक पहुंचा दी हैं और छात्र उन्हीं पुस्तकों से पढ़ाई कर रहे हैं। इसके कारण सीबीएसई विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों के बीच अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संघ का कहना है कि शिक्षा विभाग को स्पष्ट करना सीबीएसई विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की पुस्तकें पढ़नी हैं या फिर सीबीएसई बोर्ड की। यदि सीबीएसई की पुस्तकें लागू हैं तो अब तक विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध क्यों नहीं करवाई गईं।
विज्ञापन



विभाग स्पष्ट करे स्थिति
शिक्षकों का कहना है कि विभाग को इसके साथ ही यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या इन विद्यालयों के छात्रों को भी मुफ्त पुस्तकें मिलेंगी या अभिभावकों को अपने खर्चे पर पुस्तकें खरीदनी पड़ेंगी। संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समेत विभिन्न जिला प्रधान जिसमें सुरेंद्र कुमार, रविकांत, विनोद चौहान, जीत रघुवंशी, संजय कुमार, संदीप नेगी, यशपाल और ओम प्रकाश ने भी शिक्षा विभाग से जल्द स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article