फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Book reading organised on World Book Day

Shimla News: पाठकों ने घोस्ट्स, हॉरर एंड हिल्स के साथ मनाया विश्व पुस्तक दिवस

Thu, 23 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Book reading organised on World Book Day
मालरोड पर हुआ प्रतिष्ठित लेखकों और युवा पाठकों समागम
विज्ञापन


किताबों के प्रति जागरूकता बढ़ानी चाहिए : आदित्य कांत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर वीरवार को शहर के मालरोड स्थित ब्रूज एंड बुक्स कैफे में साहित्य प्रेमियों, प्रतिष्ठित लेखकों और युवा पाठकों का एक समागम कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पत्रकार से लेखक बने आदित्य कांत की हाल ही में प्रकाशित फिक्शन पुस्तक घोस्ट्स, हॉरर एंड हिल्स पर आधारित एक विशेष बुक रीडिंग और सिग्नेचर सेशन रहा।

कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर आयोजित इस कार्यक्रम ने स्थानीय युवाओं को लेखक के साथ सीधे संवाद करने का एक जीवंत मंच प्रदान किया। सत्र के दौरान आदित्य कांत ने जेन-जी की बदलती पठन आदतों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि यह देखकर बेहद खुशी होती है कि युवा पीढ़ी उस धारणा को गलत साबित कर रही है कि उनमें किताबों के लिए एकाग्रता की कमी है। सोशल मीडिया को अक्सर ध्यान भटकाने वाला माना जाता है लेकिन हमें यह स्वीकार करना होगा कि यही वह जगह है जहां आज की पीढ़ी संवाद करती है और सीखती है। उन्हें सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहने की सलाह देने के बजाय हमें उसी माध्यम पर अभियान चलाकर किताबों के गहन लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

कांत ने इस मामले में अभिभावकों की जिम्मेदारी पर भी चर्चा की। सुझाव दिया कि बच्चों की डिजिटल आदतें काफी हद तक उस माहौल का प्रतिबिंब होती हैं जो पिछली पीढ़ियों द्वारा स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में युवा पाठकों मानिका सेठी, दिया चंदेल, तमन्ना और तरुण शर्मा ने घोस्ट्स, हॉरर एंड हिल्स को पढ़ने के अपने अनुभव साझा किए। यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों की पृष्ठभूमि पर आधारित डरावनी और रहस्यमयी कहानियों का एक संग्रह है। वरिष्ठ पत्रकार राजीव खन्ना और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग से प्रो. एसएन घोष ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे और पढ़ने-लिखने की संज्ञानात्मक और रचनात्मक प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक और अध्यक्ष वंदना भागड़ा ने कहा कि आज स्कूली छात्रों की भारी प्रतिक्रिया हमारे उस मिशन को और मजबूती देती है जिसके तहत हम अधिक से अधिक युवाओं को समृद्ध साहित्यिक गतिविधियों से जोड़ना चाहते हैं। इस अवसर पर घोस्ट स्टोरीज फ्रॉम शिमला हिल्स की लेखिका मीनाक्षी चौधरी, जसलीन गुलाटी, अनीता शर्मा, गुप्तेश्वर उपाध्याय, अपर्णा सूद, ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ के छात्रों सहित क्षेत्र के कई अन्य प्रमुख पत्रकार और लेखक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article