फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Book Parikrama reached Shimla, exhibition to be held today

Shimla News: शिमला पहुंची पुस्तक परिक्रमा, आज लगेगी प्रदर्शनी

Thu, 27 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Book Parikrama reached Shimla, exhibition to be held today
शिमला। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास दिल्ली की ओर से शुरू की हिमाचल पुस्तक परिक्रमा वीरवार को शिमला पहुंची। शिमला कॉलेज ऑफ बीएड एजुकेशन संजौली में शुक्रवार को पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही ई-राष्ट्रीय पुस्तकालय एप की भी जानकारी दी जाएगी। शिक्षा मंत्रालय के तहत देश के पर्वतीय क्षेत्रों में सचल पुस्तक प्रदर्शनी की कड़ी में हिमाचल प्रदेश पुस्तक परिक्रमा का 20 जून को शुभारंभ किया था। पुस्तक परिक्रमा की शुरुआत नाहन से हुई। इसके बाद जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में एनबीटी, इंडिया की सचल पुस्तक प्रदर्शनी वैन पहुंची। यहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पुस्तकें खरीदीं। एनबीटी के विपणन कार्यकारी कुलदीप ने बताया कि इस सचल पुस्तक परिक्रमा का उद्देश्य मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों के दूर-दराज के स्थानों तक पठन संस्कृति को बढ़ावा दिया जाना है। नाहन, सोलन और शिमला के बाद हिमाचल के बाकी जिलों में यह वैन जाकर प्रदर्शनी लगाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article