Himachal: उपायुक्त कार्यालय चंबा और हमीरपुर को बम से उड़ाने की धमकी, आनन-फानन खाली करवाए
दोनों उपायुक्तों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मिले धमकी संदेश के बाद चंबा और हमीरपुर डीसी ऑफिस में हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला सचिवालय और मंडी डीसी ऑफिस के बाद अब चंबा और हमीरपुर उपायुक्त कार्यालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार को दोनों उपायुक्तों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मिले धमकी संदेश के बाद चंबा और हमीरपुर डीसी ऑफिस में हड़कंप मच गया। चंबा में 11:20 और हमीरपुर में 11:33 बजे मैसेज आया। प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार्यालय खाली करवाकर कोना-कोना छान मारा, लेकिन कुछ नहीं मिला। इससे पहले 16 अप्रैल को मुख्य सचिव कार्यालय शिमला और मंडी उपायुक्त दफ्तर को भी उड़ाने की धमकी आई थी।
शुक्रवार को मिली धमकी के बाद चंबा में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और डीएसपी जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में छानबीन की गई। दूसरी तरफ बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को भी इसकी सूचना मिली तो लोग बिना खरीदारी किए घर लौट गए। कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर दोपहर बाद कार्यालय में सभी कर्मचारी और अधिकारी बैठे। उधर, उपायुक्त हमीरपुर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह 11:33 बजे धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें ढाई बजे कार्यालय को टाइम बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। करीब 12:30 बजे जब अधिकारियों ने मैसेज देखा तो पूरा प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद तुरंत हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक को सूचित किया और पांच मिनट के भीतर कार्यालय खाली कर दिया।
ईमेल में कई शब्द गलत
एक बजे पुलिस ने सायरन बजाकर सभी को अलर्ट कर मिनी सचिवालय खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। हमीरपुर पुलिस का साइबर सेल जांच में जुट गया है कि ईमेल कहां से आईग है। पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम और बचाव दल ने खोजी कुत्तों और आधुनिक उपकरणों के साथ मिनी सचिवालय में तलाशी अभियान चलाया। हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि आपात परिस्थिति के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मिनी सचिवालय खाली करवाया और जांच पूरी होने के बाद ही सभी शाखाओं में कार्य दोबारा आरंभ किया गया। धमकी भरे ईमेल में कई शब्द गलत लिखे गए थे। यह ईमेल समीर-अली बुहारी की मेल से प्राप्त हुई है। इसमें हमीरपुर को हनीरपुर लिखा था। इसमें तमिनाडू के पूर्व मुख्यमंत्री का नाम और पुंडचेरी के जवाहर लाल इंच्टीच्यूट ऑफ पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च का जिक्र था। पहलगाम को पहलगान लिखा था।