वर्ल्ड कप में आएंगे बॉलीवुड के राउडी राठौर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा की बीड़ बिलिंग घाटी में 24 से 31 अक्तूबर के मध्य होने जा रहे पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री करेंगे। हालांकि, कौन केंद्रीय मंत्री वर्ल्ड कप का शुभारंभ करेंगे, इसका खुलासा कुछ दिन में होगा। वर्ल्ड कप की तैयारियों का दो दिन तक जायजा लेने के बाद मंगलवार को बीड़ में बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नगर नियोजन एवं शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि वर्ल्ड कप का शुभारंभ एक केंद्रीय मंत्री करेंगे। शुभारंभ समारोह में बॉलीवुड के बड़े स्टार भी मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा वर्ल्ड कप के दौरान बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियां हर रोज बीड़ में पैराग्लाइडरों का हौसला बढ़ाने के साथ आयोजन का रोमांच बढ़ाएंगी। सूत्रों के अनुसार वर्ल्ड कप के शुभारंभ पर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार विशेष रूप से मौजूद रह सकते हैं। अथॉरिटी ऑफ एयर इंडिया सहित स्पाइस जेट, इन कंपास, बीएमडब्लयू, वेंकले, शौर्य एविएशन, इयूआई के साथ वर्ल्ड कप की मुख्य प्रायोजक कंपनियां होंगी।
पायलटों की सुरक्षा को पहली बार हैलीपैड तैयार
प्रदेश सरकार वर्ल्ड कप के आयोजन पर 10 करोड़, जबकि प्रदेश पर्यटन विभाग एक करोड़ की राशि व्यय करेगा। बीड़ के क्योर स्थित लैंडिंग साइट पर प्रतियोगिता के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में नामी कलाकार देशी विदेशी मेहमानों का मनोरंजन करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 32 देशों के 130 पायलटों की सुरक्षा को पहली बार बिलिंग में हैलीपैड तैयार किया गया है।
एक हैलीकॉप्टर बिलिंग और एक दिल्ली में मौजूद रहेगा। लैंडिंग साइट पर फूड प्वाइंट स्थापित किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न प्रांतों के व्यंजनो के साथ कांगड़ी धाम परोसी जाएगी। बिलिंग पैराग्लाडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन वर्ल्ड कप को सफल बनाने में प्रयासरत है।