फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bollywood singer kamal khan interview at chamba

मां का सपना पूरा करने के लिए बना गायक : कमाल खान

Thu, 02 Aug 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 02 Aug 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
 bollywood singer kamal khan interview at chamba

बॉलीवुड गायक कमाल खान ने कहा कि मां के सपने को पूरा करने के लिए वे गायक बने। उनके पिता जाफर खान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। इसीलिए वे उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। 

विज्ञापन


मां शकीना अली गृहिणी थीं, लेकिन संगीत का काफी अनुभव रखती थीं। उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने अपनी माता से संगीत की तालीम ली। बॉलीवुड गायक कमाल खान अमर उजाला से बातचीत कर रहे थे।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साल 2008 में पहली बार रिएलिटी शो वॉयस ऑफ पंजाब में हिस्सा लिया। इसमें विजेता रहे। इसके बाद वर्ष 2010 में रिएलिटी शो सारेगामापा में भाग लिया। यह उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमाल ने बताया ऐसे हुए बॉलीवुड में उनकी एंट्री

 bollywood singer kamal khan interview at chamba
इस दौरान उन्हें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म तीस मार खां में गाना गाने का मौका मिला। इस गीत के जरिये उनकी बॉलीवुड में एंट्री हुई। उन्होंने कहा कि इसी साल वे वेस्टइंडीज में भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले हैं। 

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में असली पहचान इमरान हाशमी के लिए गाए गीत तेरे वास्ते मेरा इश्क सूफियाना से मिली। इस गीत को देश के सभी लोगों ने पसंद किया। इसके बाद दर्जनों फिल्मों में गाने का मौका मिला। 

आने वाली फिल्म के लिए भी गीत रिकॉर्ड करवाए हैं। वे बचपन से ही नुसरत फतेह अली खान के गीत सुनते आए हैं। उन्होंने कहा कि संगीतकार का कोई धर्म और जाति नहीं होती।

 वह मात्र संगीत गाता है। इसकी जीती जागती मिसाल थे नुसरत फतेह अली खान। उन्होंने युवाओं को गायकी में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed