फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bollywood directors ready for movie shooting in manali

मनाली में शूटिंग को बॉलीवुड के एक दर्जन निर्माता तैयार

Sun, 14 Jun 2020 10:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर संजय ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
संजय ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Jun 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
bollywood directors ready for movie shooting in manali
फाइल फोटो

कोरोना संकटकाल में बॉलीवुड के एक दर्जन के करीब फिल्म निर्माताओं ने मनाली में शूटिंग के लिए स्थानीय कोआर्डिनेटरों से संपर्क किया है। निर्माता ग्रीन जोन मनाली को शूटिंग के लिए ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। कुछ फिल्मों की शूटिंग अप्रैल-मई में तय थी लेकिन, लॉकडाउन के चलते इसे रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन


हंगामा-2 फिल्म की शूटिंग को शिल्पा शेटी, नेटफलिक्स की दो वेब सीरीज के अलावा यशराज बैनर, करण जौहर समेत कई नामचीन निर्माताओं ने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और रितिक रोशन की फिल्मों की शूटिंग के लिए समय और स्थान के लिए संपर्क साधा है। रितिक रोशन की कृश, शाहरुख खान की वीरजारा और सलमान खान की ट्यूबलाइट फिल्मों के स्थानीय कोआर्डिनेटर रहे अनिल कायस्था का कहना है कि उन्हें रोज ही मुंबई से फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से सही प्लानिंग नहीं हो जाती तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। संभावना जताई कि सितंबर मध्य के बाद ही शूटिंग करना संभव हो पाएगा। वहीं, एक अन्य कोआर्डिनेटर रमेश रजनू का कहना है कि उनके पास साउथ और पंजाबी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड और टीवी सीरियल वाले भी संपर्क कर रहे हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार ने अभी पर्यटकों के प्रदेश में आने पर पाबंदी लगाई है। ऐसे में कुल्लू-मनाली में बॉलीवुड की शूटिंग करना संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed