फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Bollywood actress Kangana Ranaut's big statement about joining politics

Shimla: शिमला में कंगना रणौत बोलीं- जनता चाहेगी तो मंडी से चुनाव लड़ूंगी

Sat, 29 Oct 2022 06:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Oct 2022 06:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Bollywood actress Kangana Ranaut's big statement about joining politics
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने बड़ा बयान दिया है। शिमला में एक निजी न्यूज चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कंगना ने राजनीति में आने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा- वैसे राजनीति में आने की मेरी कोई मंशा नहीं है। लेकिन अगर पार्टी व हिमाचल के लोग चाहेंगे कि मैं मंडी सीट से चुनाव लड़ूं तो मुझे उसमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन मैं चाहूंगी कि राजनीति में संघर्षरत और काबिल लोग आगे आएं। कंगना ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। कंगना ने कहा कि वह हर तरह की भागीदारी के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


राजनीति में आने की योजना पर पूछे सवाल के जवाब में कंगना ने कहा कि जिस तरह के हालात होंगे, सरकार चाहेगी कि मेरी भागीदारी हो तो मैं सभी प्रकार की भागीदारी के लिए तैयार हूं। अभिनेत्री ने कहा कि वह राजनीति परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता भी राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। हमारा जो भी सिस्टम रहा है, मेरे पिता ने सारी चीजें कांग्रेस के माध्यम से कीं, लेकिन 2014 में जब मोदी आए तब अचानक ट्रांसफॉर्मेशन हुआ। मेरे पिता ने पहली बार मुझे मोदी जी के बारे में बताया और 2014 में हम आधिकारिक रूप से कनवर्ट हो गए। कंगना ने  आगे कहा अब मेरे पिता सुबह उठते समय जय मोदी जी और शाम को जय योगी जी ही बोलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed