फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood Actress Kangana Ranaut Interview At Mandi Himachal Pradesh

कंगना बोलीं- हिमाचल की बेटी हूं, यहां पहुंचते ही मिलता है सुकून

Thu, 17 Jan 2019 05:58 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अभिषेक त्यागी Updated Thu, 17 Jan 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Kangana Ranaut Interview At Mandi Himachal Pradesh

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मां अंबिका के मंदिर और मूर्ति की प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अपने पैतृक गांव धबोई में बुधवार देर शाम पहुंचीं। इस दौरान उनके घर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। मंदिर में भजन-कीर्तन से पूरा माहौल धार्मिक हो गया था। जैसे ही वे घर पहुंचीं, लंबे समय बाद उन्हें घर देखकर सभी खुश हो गए।

विज्ञापन


कंगना ने भी रिश्तेदारों और परिजनों से लोकल बोली में बात की और सबसे मिलीं। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुईं। उनके घर परिवार के सदस्यों के साथ ही सभी रिश्तेदार और उनसे मिलने आए हुए लोग उन्हें देखकर दंग रह गए। बॉलीवुड अदाकारा को भजनों में लीन होकर झूमते देख हर कोई चकित रह गया।

विज्ञापन

व्यस्तता के कारण नहीं मिला समय

Bollywood Actress Kangana Ranaut Interview At Mandi Himachal Pradesh

कंगना ने स्थानीय महिलाओं के साथ स्थानीय भेंटों व भजनों पर जमकर नृत्य किया। बाद में उन्होंने कहा कि वे हिमाचल की बेटी हैं और हिमाचल पहुंचते ही उन्हें सुकून मिलता है।  

कंगना ने खुद पैतृक गांव धबोई में कुलदेवी का मंदिर बनवाया है। यहां मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम काफी समय से लंबित चल रहा था। वीरवार को बॉलीवुड की व्यस्ततम जिंदगी से समय निकालकर कंगना ने प्रतिष्ठा करवाई।

इस अवसर पर कंगना रनौत के दादा ब्रह्मदास, बहन रंगोली, भाई अक्षत रणौत, माता आशा रणौत, मामा किशोर वर्मा, बहन के ससुर एमएस चंदेल,  रंगोली के पति अजय चंदेल सहित अन्य सभी सगे संबंधी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed