{"_id":"647df0020ee540e5080ae01a","slug":"bollywood-actress-dia-mirza-said-400-million-tonnes-of-plastic-reaches-the-market-every-year-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा बोलीं- हर वर्ष 400 मिलियन टन प्लास्टिक पहुंचता है बाजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा बोलीं- हर वर्ष 400 मिलियन टन प्लास्टिक पहुंचता है बाजार में
Mon, 05 Jun 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Jun 2023 07:55 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में पहुंच गया है। हर वर्ष 400 मिलियन टन प्लास्टिक बाजार में पहुंचता है।
विज्ञापन
शिमला में आयोजित पर्यावरण दिवस समारोह में अभिनेत्री दीया मिर्जा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की राजदूत एवं बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में पहुंच गया है। हर वर्ष 400 मिलियन टन प्लास्टिक बाजार में पहुंचता है। इस खतरे से निपटने के लिए सरकार और उद्योगों को मिलकर सोचना होगा। प्लास्टिक मानव शरीर में प्रवेश कर गया है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाली सभी संस्थाओं से निरंतर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्लास्टिक का विकल्प तलाश करना अनिवार्य है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। हमारी प्रकृति में ऐसी चीजें हैं जो इस समस्या का समाधान कर सकती हैं। आज से 20 साल पहले भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होता था। लोग प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने जनता से पर्यावरण को बचाने की अपील की।
विज्ञापन