फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bollywood actor Sunny Deol arrived in Lahaul to see the shooting location

शूटिंग की लोकेशन देखने लाहौल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सनी देयोल

Fri, 09 Oct 2020 11:03 AM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Sunny Deol arrived in Lahaul to see the shooting location
बॉलीवुड अभिनेता सनी देयोल - फोटो : अमर उजाला

अटल टनल रोहतांग के द्वार खुलने के बाद बॉलीवुड के कलाकार भी लाहौल पहुंचने लगे हैं। बॉलीवुड स्टार सनी देओल फिल्म की शूटिंग के लिए लाहौल की वादियां देखने पहुंचे। उन्होंने लाहौल के उदयपुर के जिस्पा के साथ तांदी संगम की लोकेशन देखी। पर्यटकों के बाद अब बॉलीवुड कलाकारों के लाहौल पहुंचने से लाहौल वासियों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं।  

विज्ञापन


अभिनेता सनी देओल फिल्म लोकेशन के बहाने लाहौल की वादियों को निहारा है। उन्होंने तांदी संगम और जिस्पा की वादियों में समय बिताया। इससे पहले उन्होंने सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी 9.2 किमी अटल टनल के रोमांचक सफर का भी आनंद लिया। सनी देओल ने तांदी संगम के ठीक सामने बने तांदी सराय हट्स में लंच किया। उन्होंने लंच में लोकल राजमा का स्वाद चखा और इसकी तारीफ की।
विज्ञापन


तांदी सराय हट्स में ढाई-तीन घंटे रुके। करीब आधा घंटे तक हट के मालिक राजू शाशनी से घाटी की जानकारी भी ली। लाहौल के केलांग में बॉलीवुड अभिनेता के आने से लोग खासे उत्साहित हैं। तांदी हट्स के मालिक राजू शाशनी ने कहा कि सनी देओल ने लाहौल की वादियों की जमकर तारीफ की। कहा कि इन शांत वादियां उनके मन को भा गई हैं। उन्होंने कहा कि जिस्पा घूमने के बाद सनी देओल मनाली लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि सनी देओल पिछले कुछ दिन पहले मनाली घूमने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed