{"_id":"5fa187be6e0fd53037018df3","slug":"bollywood-actor-govinda-statement-on-politics-in-jawalamukhi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति नहीं, फिल्मों की तरफ ध्यान: गोविंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति नहीं, फिल्मों की तरफ ध्यान: गोविंदा
Wed, 04 Nov 2020 12:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं/ज्वालामुखी (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं/ज्वालामुखी (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मंगलवार को धर्मपत्नी सुनीता संग माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पहुंचे। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने उन्हें पूजा अर्चना करवाई और माता रानी की चुनरी आशीर्वाद स्वरूप भेंट की। जैसे ही गोविंदा मंदिर में दर्शन के लिए आए और श्रद्धालुओं को उनके आने का पता चला। सभी श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन में उस पल को कैद करते नजर आए। यहीं, नहीं गोविंदा ने भी अपने प्रशंसकों के साथ खूब सेल्फी ली।
विज्ञापन
इधर, गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ ज्वालाजी मंदिर में भी पूजा की। मंगलवार को ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद थोड़े समय के लिए वे मंदिर में रुके और इस दौरान उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह राजनीति से दूर हो चुके हैं और फिल्म निर्माण की तरफ ही ध्यान दे रहे हैं। मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा ने उन्हें माता की चुनरी भेंट की। गोविंदा ने मां ज्वालाजी के इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटाई। फिल्म स्टार की झलक पाने को प्रशंसकों की भीड़ जमा हुई।
विज्ञापन