फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood actor Anupam Kher bought house in shimla and gifted it to his mother.

अनुपम खेर ने देवभूमि में खरीदा सपनों का आशियाना, मां को दिया तोहफा

Mon, 27 Mar 2017 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 27 Mar 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Anupam Kher bought house in shimla and gifted it to his mother.

मायानगरी के जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने रविवार को शिमला के टुटू स्थित जतोग में अपना घर खरीद लिया है। घर को खरीदने के बाद बॉलीवुड स्टार और प्रसिद्ध रंगकर्मी बेहद खुश नजर आए। इस घर को उन्होंने अपनी मां को गिफ्ट दिया है। यह पहली मर्तबा है कि किसी जाने माने बॉलीवुड स्टार ने शिमला में अपना घर लिया है।

विज्ञापन


घर की खरीददारी के बाद बॉलीवुड अभिनेता ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक वॉल पर साझा की। उन्होंने अपनी वॉल पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने नमस्कार दोस्तों से बात की शुरूआत की है। बॉलीवुड अभिनेता ने फेसबुक वॉल पर रेलवे ट्रैक पर एक मिनट का वीडियो बनाया है। वीडियो में उन्होंने कहा है, कि हम हिंदुस्तानियों की ख्वाहिश होती है कि जहां हम पले बढ़े है वहां पर अपना एक घर होना चाहिए।

विज्ञापन

वन विभाग में क्लर्क की नौकरी करते थे अनुपम के पिता

Bollywood actor Anupam Kher bought house in shimla and gifted it to his mother.

अनुपम खेर ने बताया कि मैं भी शिमला में पैदा हुआ हूं। मेरे पिता वन विभाग में क्लर्क की नौकरी करते थे। पूरी जिदंगी सरकारी आवासों में रहते हुए बिता दी। कुछ वजह थी जिस वजह से शिमला में घर नही ले सका। आज मैं शिमला आया हूं, और एक छोटा सा घर खरीदा है।

मैं बहुत खुश हूं अगर पिता जी भी यहां होते तो बहुत अच्छा होता। मैं इन वादियों और खुशबू में हूं, यह खुशी मैं आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। घर को खरीदने के बाद मेरी मां भी बहुत खुश है। अनुपम खेर दो दिनों तक शिमला में रहेंगे और परिवार के सदस्यों के साथ पल बिताएंगे।

छह घंटों तक 72 हजार बार देखा गया वीडियो

Bollywood actor Anupam Kher bought house in shimla and gifted it to his mother.

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का वीडियो छह घंटों में 72 हजार बार देखा गया। जबकि इस दौरान 234 शेयर और 312 कामेंट मिल चुके थे।

डीएवी में पढ़ चुके है अनुपम- अनुपम खेर डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल में भी पढ़ाई कर चुके हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की बारीकियां सीखने के बाद वह मुंबई गए और फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed