फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bolero plunges into gorge 3 died.

खाई में गिरी बोलेरो पिकअप, तीन की मौके पर मौत

Mon, 22 Jun 2015 11:49 PM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
bolero plunges into gorge 3 died.

चौपाल (शिमला) में ग्राम पंचायत जोड़ना के समीप मुडला नाले में एक बोलेरो पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें चार लोग घायल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को 40 हजार की फौरी राहत उपलब्ध करवा दी गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो संख्या एचपी 03 सी 1127 पुलवाहल से सरी की ओर जा रही थी। वाहन में चालक सहित सात लोग सवार थे। इस बीच ग्राम जोड़ना के समीप मुंडला नाले में चालक का नियंत्रण खोने से वाहन गहरी खाई में गिरा। दुर्घटना का पता चलने पर लोग बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना रविवार देर रात को घटी।

विज्ञापन

तीन ने मौके पर तोड़ा दम

bolero plunges into gorge 3 died.

हादसे में प्रताप सिंह पुत्र सहीराम, आत्माराम पुत्र सहीराम तथा सुरेंद्र पुत्र मस्तराम की मौके पर मौत हुई है। प्रमोद, जगदीश, अमन तथा नरेश घायल हुए हैं। सभी लोग जोड़ना गांव के रहने वाले हैं। सभी घायलों को ठियोग सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

दुर्घटना तहसील मुख्यालय से दूर होने के कारण चौपाल पुलिस सोमवार को घटनास्थल पर पहुंची। एसएचओ चौपाल गुलाम अकबर ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है। उधर, नायब तहसीलदार चौपाल देवेंद्र वर्मा ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को फौरी राहत देने के लिए पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed