{"_id":"6741bf1c402fee7a8f0be7aa","slug":"body-of-a-36-year-old-youth-was-found-in-tharu-of-nagarota-he-had-left-home-saying-that-he-was-going-to-part-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: नगरोटा के ठारू में मिला 36 वर्षीय युवक का शव, दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कहकर घर से निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: नगरोटा के ठारू में मिला 36 वर्षीय युवक का शव, दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कहकर घर से निकला था
Sat, 23 Nov 2024 05:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:10 PM IST
सार
युवक घर से दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कह कर निकला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां की ठारू पंचायत के समीप निर्माणाधीन फोरलेन के पास शनिवार सुबह एक युवक शव मिला है। युवक घर से दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कह कर निकला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को शनिवार सुबह करीब आठ बजे ठारू पंचायत के खुब्बर में एक युवक का शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा और नगरोटा बगवां पुलिस थाना प्रभारी चमन लाल मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। युवक विवाहित था और घर में दोस्तों के साथ पार्टी करने की बात कह कर निकला था और रात को घर वापस नहीं आया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं इस संदर्भ में डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह कोई हत्या का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है, क्योंकि शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अंदेशा जताया जा रहा है कि यह मौत किसी नशीले पदार्थ के सेवन से हुई हो। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस युवक के उन दोस्तों से भी पूछताछ करेगी, जिनके साथ पार्टी करने की बात कहकर युवक घर से निकला था।
विज्ञापन