{"_id":"5d4ebc058ebc3e6d250dc8ae","slug":"bodh-dharam-guru-dalai-lama-meet-frien-parmanand-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त से मिलने उनके घर पहुंचे दलाईलामा, सिक्योरिटी में डीएसपी पद पर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त से मिलने उनके घर पहुंचे दलाईलामा, सिक्योरिटी में डीएसपी पद पर रहे हैं
Sat, 10 Aug 2019 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Aug 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा शनिवार सुबह अपने दोस्त परमानंद कपूर से मिलने उनके घर पहुंचे। कपूर ने दलाईलामा से कुछ समय पहले आग्रह किया था कि जब भी वे मंडी की तरफ आएं तो उनके घर जरूर आएं। इसे दलाईलामा ने स्वीकृति दी थी। मनाली जाते समय दलाईलामा मंडी के एक होटल में रुके थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह परमानंद कपूर के परिवार से मिलने का समय तय हुआ था। फिर उसी समय दोस्त की बात रखते हुए कहा कि मनाली जाने से पहले आपके घर आऊंगा। तिब्बती धर्मगुरु ने परमानंद कपूर के घर करीब एक घंटे तक उनके परिवार के साथ समय बिताया।
विज्ञापन
परमानंद कपूर रिटायर डीएसपी हैं और दलाईलामा की सिक्योरिटी में रहे हैं। वे 89 साल के हैं। रिटायरमेंट के 31 साल बाद भी दलाईलामा के साथ जुड़े हैं। उन्होंने दलाईलामा को अपना गुरु धारण किया है।
विज्ञापन
परमानंद कपूर के बड़े बेटे राजेंद्र प्रसाद कपूर की ऑक्सीजन गैस की फैक्ट्री का उद्घाटन 2000 में दलाईलामा ने किया है। उनकी बहू चंपा कपूर ने दलाईलामा को देव कमरुनाग का चित्र भेंट किया।