{"_id":"5d4eaaf78ebc3e6cd05ac7e5","slug":"bodh-dharam-guru-dalai-lama-in-manali-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा
Sat, 10 Aug 2019 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Aug 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा शुक्रवार को मनाली प्रवास पर पहुंचे। वह मनाली में 17 दिन तक रहेंगे। 27 अगस्त तक मनाली में अनुयायियों से मिलेंगे और मनाली के साथ लगते अलेऊ में लोगों को दीक्षा भी देंगे। शुक्रवार को हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वी रामा सुब्रामनियन ने भी मुलाकात की।
विज्ञापन
हिमालयन बुद्धिस्ट सोसायटी के मुख्य संरक्षक रवि ठाकुर ने बताया कि दलाईलामा 2010 के बाद 2019 में 17 दिन के मनाली प्रवास पर हैं। दलाईलामा मनाली के नेरी स्थित गोंपा के बड़े गुरु के आमंत्रण पर आए हैं। मनाली पहुंचने पर दलाईलामा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
उनसे मिलने के लिए अनुुयायियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दलाईलामा ने कहा कि उन्हें मनाली में पुराने बौद्ध अनुयायियों से मिलकर अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि दलाईलामा मनाली प्रवास के दौरान ध्यान में बैठेंगे और बीच में एक दिन मनाली के अलेऊ में प्रवचन भी करेंगे।
विज्ञापन
दलाईलामा से मिलने के लिए अनुयायी मनाली पहुंचने शुरू हो गए है। देश-विदेश से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है। उधर, दलाईलामा के मनाली पहुंचने पर पर्यटन नगरी को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मनाली में पुलिस का कड़ा पहरा है।