फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Board of governors nod for First Mtech course in IIIT Una

IIIT Una: ट्रिपल आईटी ऊना में पहले एमटेक कोर्स को मिली मंजूरी

Sun, 12 Jun 2022 02:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jun 2022 02:07 PM IST
सार

ट्रिपल आईटी ऊना हिमाचल में साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस विषयों पर आधारित एमटेक करवाने वाला पहला संस्थान होगा। तीस सीटों में 15 स्टाइपंड और 15 बिना स्टाइपंड की होंगी।

विज्ञापन
Board of governors nod for First Mtech course in IIIT Una
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना को पहले एमटेक कोर्स को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) की मंजूरी मिल गई है। इसी शैक्षणिक सत्र से एमटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) के तहत 30 सीटों पर दाखिला होगा। कोर्स के तहत साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस में स्पेशलाइजेशन होगी। 

विज्ञापन


ट्रिपल आईटी ऊना हिमाचल में साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस विषयों पर आधारित एमटेक करवाने वाला पहला संस्थान होगा। तीस सीटों में 15 स्टाइपंड और 15 बिना स्टाइपंड की होंगी। 2022-23 के शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेने की प्रक्रिया होगी। 15 स्टाइपंड वाली सीटों के लिए सीसीएमपी पोर्टल के जरिये आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


जबकि, नॉन स्टाइपंड वाली सीटों के लिए काउंसलिंग गेट स्कोर के साथ होगी। स्टाइपंड संस्थान की ओर से वहन किया जाएगा। इस कोर्स में नई शिक्षा नीति लागू रहेगी। कोर्स के तहत कुशल उन्मुख कार्यक्रम, नवीनतम पाठ्यक्रम, अत्याधुनिक प्रयोगशाला की सुविधा प्रशिक्षुओं को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल के बाद साइबर सिक्योरिटी और डाटा साइंस की अहमियत बढ़ी है। नेट बैंकिंग हो या मोबाइल एप्स, हर कोई साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, ताकि उनका डाटा सुरक्षित रहे। 


वर्तमान में यहां कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बीटेक (सीएसई) 66 सीटें, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसीई) में बीटेक 66 सीटें, सूचना प्रौद्योगिकी में बीटेक 44 सीटें हैं। उधर, आईआईआईटी के निदेशक प्रो. एस सेल्व कुमार ने कहा कि एमटेक सीएसई के लिए मंजूरी मिल गई है। इसी शैक्षणिक सत्र से 30 सीटों का बैच शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed