फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   blue whale game asi suspended in theog student suicide case

ब्लू व्हेल गेम, छात्र का पोस्टमार्टम न कराने पर एएसआई पर गिरी गाज

Sat, 16 Sep 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/ठियोग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/ठियोग Updated Sat, 16 Sep 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
blue whale game asi suspended in theog student suicide case

ठियोग के देहा में पांचवीं कक्षा के छात्र अमित के आत्महत्या मामले में पोस्टमार्टम न करने पर ठियोग थाना के एएसआई पर गाज गिर गई है। पुलिस प्रशासन ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच भी बिठा दी गई है। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने 15 सितंबर के अंक में बिना पोस्टमार्टम ही कर दिया अंतिम संस्कार शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। पुलिस ने दावा किया था कि अमित के परिजनों के इंकार करने पर पोस्टमार्टम नहीं किया गया लेकिन यह नियमों के विपरीत था। इस तरह के मामलों में पोस्टमार्टम जरूरी होता है। इसी वजह से संबंधित एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


परिजनों से मिले डीसी, एसडीएम और तहसीलदार
शुक्रवार को  जिला उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर, एसडीएम ठियोग ताशी संडूप और नायब तहसीलदार ओपी मेहता परिजनों का हाल जानने के लिए उनके घर पहुंचे। वीरवार को पुलिस की टीम ने अमित के पिता का फोन और पांच कापियों को भी अपने कब्जे में लिया था। पुलिस का मानना है कि इस मोबाइल की जांच करने पर पता चल सकता है कि इसमें गेम डाउनलोड हुई है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में उलझी पुलिस, मिस्त्री के मोबाइल तक नहीं पहुंचे हाथ 

blue whale game asi suspended in theog student suicide case

 ठियोग के देहा में पांचवीं कक्षा के छात्र अमित के आत्महत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस अभी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। शुक्रवार को मामले की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय से साइबर क्राइम सेल की टीम भी डीएसपी बृजेश सूद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। 

टीम अमित के पिता का मोबाइल कब्जे में लेेना चाहती थी, ताकि उसका डाटा रिकवर किया जाए। यह मोबाइल पहले से ही पुलिस के कब्जे में है। जिस मिस्त्री के मोबाइल पर अमित गेम खेलता था, वह भी अपने घर चला गया है। इसका मोबाइल भी नहीं मिल सका है।

अब तक की जांच में यह तो साफ हो गया है कि अमित के भीतर कोई द्वंद चल रहा था। वह किसी अवसाद का शिकार हो गया था इसलिए उसने फंदा लगाकर जान दे दी, लेकिन वह क्या वजह रही। जिस कारण वह फंदे पर झूल गया। यह साफ नहीं है।

हालांकि, परिजनों के कहने पर मामले को ब्लू व्हेल गेम से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। वीरवार को जिला की एसपी सौम्या भी टीम के साथ जांच के लिए अमित के घर र्गइं। एसपी ने छात्र के पिता से मुलाकात की। 

इन बिंदुओं पर टिकी जांच
आत्महत्या असल वजह क्या है? अगर यह मामला संदिग्ध ब्लू व्हेल गेम से जुड़ा है तो इसमें टास्क दिए जाते हैं और एक टास्क पूरा करने के बाद मोबाइल पर फोटो लेकर भेजनी होती है। मोबाइल की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाती। आत्महत्या की असल वजह क्या है। इसका जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। पुलिस हर पहलू पर जांच की बात कर रही है लेकिन किसी ठोस निष्कर्ष पर अभी नहीं पहुंची है। 

बच्चों को किया जाएगा जागरूक
निजी स्कूल संघ के जिला सचिव रवि शांडिल ने बताया कि सभी निजी स्कूलों में प्रात: कालीन सभा में साइबर क्राइम को रोकने के लिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा।

हर पहलू पर जांच : एसपी
एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट आ जाएगी। मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed