दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन से लिए जाएंगे ब्लड सैंपल, दवाइयां भी पहुंचाएंगे: सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों से अब ड्रोन से मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। लोगों तक जरूरी दवाएं भी ड्रोन से पहुंचाने की व्यवस्था होगी। दिसंबर से यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार देर रात अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में दी। उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीएम ने कहा कि ड्रोन से सैंपल लेने और दवाइयां पहुंचाने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बनेगा।
सरकार ने इसके लिए एक निजी कंपनी से करार कर लिया है जो दिसंबर से सेवाएं देना शुरू कर देगी। बर्फ के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ड्रोन के जरिये लोगों के पास के स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाएं पहुंचाने और सैंपल उठाने की व्यवस्था की जाएगी।
एचपीएमसी करेगा नुकसान की भरपाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर की बर्फबारी से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बागवानी को भारी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई के लिए एचपीएमसी न्यूनतम समर्थन मूल्य की वर्तमान दर साढ़े 7 रुपये के बजाय 20 रुपये का एमएसपी देगा।
वहीं उन्होंने कुल्लू उपायुक्त कार्यालय की नई इमारत के लिए साढ़े तीन करोड़ और जिला मुख्यालय में बन रहे अटल सदन के निर्माण को पूरा करने के लिए चार करोड़ रुपये देने की घोषणा की।