फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Blood donation camp organized at the royal palace on the birth anniversary of Maharaj Uday Prakash.

Shimla News: महाराज उदय प्रकाश की जयंती पर शाही महल में लगाया रक्तदान शिविर

Mon, 31 Aug 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp organized at the royal palace on the birth anniversary of Maharaj Uday Prakash.
12 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, डॉ. अजय गोयल और कुलदीप सिंह को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। महाराज उदय प्रकाश की 72वीं जयंती पर शाही महल नाहन में रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स के सौजन्य से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में युवराज सिद्धराज समेत 12 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. अजय गोयल और रोटेरियन कुलदीप सिंह को सम्मानित किया गया। डॉ. अजय गोयल अब तक 126 बार, जबकि रोटेरियन कुलदीप सिंह 50 बार रक्तदान कर चुके हैं। इस अवसर पर राजमाता रसीका प्रकाश ने कहा कि जब किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त मिलता है तो उसे नया जीवन मिलता है। इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि महाराज उदय प्रकाश की स्मृति में यह दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।
शिविर में मेडिकल टीम ने 12 रक्तदाताओं से रक्त एकत्रित किया। इनमें युवराज सिद्धराज, कुलदीप सिंह, रणदीप सिंह, सलीम अली, दीपक गौतम, मनीष शर्मा, गुरप्रीत सिंह, ज्योति गर्ग, विजय कुमार, संजीव कुमार, विक्रम सिंह और नवीन कुमार ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स की प्रधान प्रगति सबलोक, राजीव बंसल, विकास रतन, एसके सबलोक भावना रतन, कुलदीप सिंह, इनरव्हील क्लब से अलका मोहिन्दरू, ईशान राव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। अक्षरधाम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सैनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed