{"_id":"10c52c7efc96864cbc7895abf8f26626","slug":"blood-donation-camp-at-dav-lakkar-bajar-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी लक्कड़ बाजार में 83 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी लक्कड़ बाजार में 83 ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 06 Nov 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार डीएवी ने स्कूल परिसर में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 83 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा की ओर से आयोजित इस शिविर में डीसी दिनेश मल्होत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
महात्मा हंसराज की 150वीं वर्षगांठ पर 5 से 11 नवंबर तक रक्तदान सप्ताह मनाया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि इस तरह से समाज सेवा के कार्य करने से समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद होती है।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएवी के क्षेत्रीय निदेश पी सोफत और शशि किरण गुप्ता प्रधानाचार्य दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला भी मौजूद रहीं। वहीं डीएवी न्यू शिमला, टुटू और डीएवी ठियोग के प्रधानाचार्य ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
शिविर में आईजीएमसी ब्लड बैंक की टीम ने सहयोग किया। शिविर को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने रक्तदान किया।