फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Blind and heart patients will now be treated in Chamiyana.

Shimla News: अधरंग और ह्रदय रोगियों का अब चमियाना में होगा उपचार

Tue, 06 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Blind and heart patients will now be treated in Chamiyana.
आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में चलेंगी अब सात विभागों की मुख्य ओपीडी
विज्ञापन

12 अगस्त से शुरू होंगी सभी विभागों की ओपीडी
दाखिल मरीजों के लिए दो माह में शुरू होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में अब अधरंग, खून की उल्टी और ह्रदय रोग का उपचार नहीं होगा। मरीजों को यह उपचार 12 अगस्त से अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में मिलेगा।

अस्पताल में कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलाॅजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रायोनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक चलेगी। आईजीएमसी के कमेटी हॉल में आयोजित वार्ता में अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) के प्राचार्य डॉ. बृज शर्मा ने यह जानकारी दी। चमियाना अस्पताल में अब तक चुनिंदा ओपीडी चल रही थीं लेकिन अब मुख्य विभागों की ओपीडी शुरू होने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि अगले दो माह में इंडोर सुविधा शुरू कर दी जाएगी। एक छत के नीचे मरीजों को ओपीडी, वार्ड के साथ टेस्ट की पर्याप्त सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर किसी मरीज को आपातकालीन उपचार की सुविधा की जरूरत है तो मरीज पहले की तरह आईजीएमसी में ही उपचार के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर सुपर स्पेशलिटी विभाग के चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। इससे मरीजों को तत्काल उपचार मिलता है। अब तक अस्पताल में न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी सुचारु तरीके से चल रही थी। इन विभागों में उपचार के लिए आए मरीजों की संख्या अधिक रहती हैै। ऐसे में अब अन्य मुख्य विभागों के आने के बाद यहां पर सभी मरीजों को उपचार मिलेगा।




चमियाना में ऐसे चलेंगी ओपीडी

विभाग दिन

1. कार्डियोलॉजी विभाग सोमवार से शुक्रवार
2. यूरोलॉजी विभाग सोमवार, बुधवार और शुक्रवार
3. गेस्ट्रोएंट्रोलाॅजी विभाग सोमवार, वीरवार और शुक्रवार
4. न्यूरोलॉजी विभाग मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार
5. एंडोक्रायोनोलॉजी विभाग मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार
6. प्लास्टिक सर्जरी विभाग सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार
7. नेफ्रोलॉजी विभाग मंगलवार और शुक्रवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article