फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bled after attacking student

छात्र पर हमला कर किया लहूलुहान

Fri, 03 Dec 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
bled after attacking student
bled after attacking student
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी थाने के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी के छात्र को एक बाहरी युवक ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। झड़प के बाद स्थानीय लोग और छात्रों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल युवक के सिर में टांके लगे हैं। उधर, मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम कार्रवाई कर रही है। पीड़ित और आरोपी लड़कों के नाबालिग होने के कारण मामले की रिपोर्ट पुलिस बाल न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को स्कूल से कुछ दूरी पर पीड़ित छात्र के साथ एक युवक भिड़ गया। इस मारपीट में वह लहूलुहान हो गया। मारपीट के बाद लोगों ने बीचबचाव कर लनोह निवासी छात्र को छुड़वाया। उसके बाद उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया गया, जहां उसके सिर पर टांके लगाए गए। उधर, मारपीट की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट के बाद क्षेत्र में पूरा दिन गुंडागर्दी को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल में छुट्टी और स्कूल लगने के समय पर काफी संख्या में बाइक सवार युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाते हुए गली से गुजरते हैं, जिससे बच्चों के घायल होने का खतरा भी बना रहता है। मारपीट के इस मामले के बाद स्कूली बच्चों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि ऐसे हुड़दंगी तत्वों पर नकेल कसी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। दोनों युवकों के नाबालिग होने के कारण इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर जुवेनाइल कोर्ट में भेजी जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि स्कूल के समय गलियों में तेजरफ्तार मोटरसाइकिल भगाने वाले युवको के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed