घायल छात्र को ले जा रही एंबुलेंस में धमाका, देखें लाइव वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना की गगरेट विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूल संघनेई में चोटिल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लाने गई एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग से एंबुलेंस के बीच रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका हो गया।
इससे स्कूल भवन की पांच खिड़कियां भी टूट गई हैं। भवन में कई जगह दरारें भी पड़ी हैं। आग से पूरी एंबुलेंस धू-धू करते जल गई। धमाके से पाठशाला में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसी दौरान अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। यह घटना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संघनेई में घटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में वीरवार दोपहर आठवीं का एक छात्र बाथरूम में गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। अगली स्लाइड में देखिए पूरा वीडियो..
बच्चे को एंबुलेंस में चढ़ाते वक्त हुआ हादसा
स्कूल प्रशासन ने तुरंत 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी और बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की बात कही। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और इसे स्कूल भवन के नजदीक खड़ा किया गया। जब बच्चे को एंबुलेंस में बैठाया जा रहा था, उसी समय इससे धुआं उठने लगा।
इस पर स्कूल तथा एंबुलेंस स्टाफ ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत बच्चे को नीचे उतार लिया। इसके बाद आग ने एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। आग से एंबुलेंस में रखे सिलेंडर में धमाका हो गया और स्कूल के कमरों की पांच खिड़कियां टूट गईं।
समय रहते बच्चे को गाड़ी से न उतारा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। डीएसपी अंब जितेंद्र कुमार ने बताया कि संघनई स्कूल में एंबुलेंस के जलने की घटना हुई है। स्कूल के सभी बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पचा नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।